{"_id":"5ae4dca84f1c1b390a8b7057","slug":"81524948136-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैडमिंटन प्रतियोगिता में अनुष्का को तिहरा खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैडमिंटन प्रतियोगिता में अनुष्का को तिहरा खिताब
Updated Sun, 29 Apr 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला /देहरादून।
पांचवीं भुवनेश्वरी देवी स्मृति जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता में अनुष्का जुयाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन खिताब अपने नाम किए। वहीं पीहू, प्रशांत, सरोज और धनवंतरी ने भी बेहतरीन खेल दिखाया और दो-दो खिताब जीते। शनिवार को सभी विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
परेड मैदान स्थित बैडमिंटन हॉल में शनिवार को बालक अंडर-15 एकल वर्ग के फाइनल में आहान पाठक ने देवांश थपलियाल को 21-18 व 21-17 और बालिका वर्ग में अनुष्का जुयाल ने जयंतिका रौतेला को 21-10, 19-21 व 21-16 से शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया। बालक अंडर-15 युगल वर्ग में देवांश व वैभव ने अमित व देव की जोड़ी को 21-17, 10-21 व 21-17 से हराकर जीत हासिल की।
बालिका अंडर-19 एकल वर्ग में इशिता नेगी ने सौम्या सिंह को 21-18, 19-21 व 21-10 और बालक वर्ग में आर्येश चौहान ने सिद्धार्थ घिल्डियाल को 21-17 व 21-16 से हराया। बालिका युगल वर्ग में अनुष्का जुयाल व पीहू नेगी ने जयंतिका व आस्था को 21-13, 18-21 व 23-21 से शिकस्त दी। बालक युगल वर्ग में सरोज व धनवंतरी ने लक्ष्मण व विनोद को 21-17 व 21-17 से हराया।
विज्ञापन
बालक अंडर-11 एकल वर्ग में ईशान नेगी ने सूर्याक्ष रावत को 21-9 व 21-5 और बालिका वर्ग में पीहू नेगी ने आन्या बिष्ट को 14-21, 21-12 व 21-14 से हराया। बालिका अंडर-13 एकल वर्ग में अनुष्का जुयाल ने समृद्धि को 21-11 व 21-15 और बालक वर्ग में प्रशांत राणा ने सूर्याक्ष रावत को 21-9 व 21-11 से हराया। बालक युगल वर्ग में प्रशांत व शशांक ने सूर्याक्ष व अभय की जोड़ी को 21-18 व 21-17 और बालिका अंडर-9 एकल वर्ग में स्नेहा ने अलीशा भंडारी को 21-15, 13-21 व 21-14 से हराया। बालक अंडर-17 एकल वर्ग में अक्षत नेगी ने सरोज को 21-16 व 22-20 और बालिका वर्ग में अनुष्का जुयाल ने जयंतिका रौतेला को 19-21, 21-17 व 21-15 से हराया। बालक युगल वर्ग में सरोज व धनवंतरी ने अक्षत नेगी व आर्येश चौहान को 21-19 व 21-13 से हराया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि एडीजी लॉ एंड आर्डर अशोक कुमार, विशिष्ट अतिथि बलूनी क्लासेज के प्रबंध निदेशक विपिन बलूनी, अविरल क्लासेज के निदेशक डीके मिश्रा, तरुणजोत सिंहए विशेष भृगुवंशी, प्रशांत आर्य, डॉ. धर्मेंद्र भट्ट, अजय अग्रवाल, शक्ति सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।