फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   श्रम कांग्रेस कमेटी ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका

श्रम कांग्रेस कमेटी ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका

Sun, 01 Apr 2018 12:44 AM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
श्रम कांग्रेस कमेटी ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

एससी, एसटी एक्ट में संशोधन के विरोध में प्रदेश श्रम कांग्रेस कमेटी ने रविवार को एस्लेहाल चौक पर प्रदर्शन कर केंद्र सरकार का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार पर एससी, एसटी वर्ग के लोगों की अनदेखी और संविधान से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया।

एस्लेहाल चौक पर एकत्र हुए प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार दमनकारी नीति अपना रही है। श्रम कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार ने एससी, एसटी एक्ट में संशोधन कर दिया है। इसके तहत अब सीधे गिरफ्तारी पर रोक लगा दी गई है। हैरानी की बात यह है कि जिस विभाग के खिलाफ शिकायत होगी, संबंधित विभाग के अधिकारी ही पहले प्रकरण की जांच कराएंगे। इसके अलावा महापुरुषों के नाम बदल कर केंद्र सरकार राजनीति कर रही है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश कौशल ने कहा कि केंद्र की गलत नीतियों के चलते आम आदमी सुरक्षित नहीं है। प्रदर्शनकारियों में आनंद जगुड़ी, सुशील कुमार, दिनेश चंद्र चौबे, ऊषा चौधरी, ऊषा गौतम, पूनम कंडारी, ओपी भाटिया, जहागीर खान, वसीम अहमद, शिवम कुमार, हीना खान, देवेंद्र सिंह, मोहन कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed