फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बोर्ड परीक्षा के दौरान लाउडस्पीकर प्रतिबंधित

बोर्ड परीक्षा के दौरान लाउडस्पीकर प्रतिबंधित

Sun, 04 Mar 2018 02:08 AM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा के दौरान लाउडस्पीकर प्रतिबंधित
ब्यूरो/ अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के दौरान लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग अध्यक्ष योगेंद्र खंडूड़ी के मुख्य सचिव को भेजे पत्र के तहत यह आदेश जारी हुआ है। अपर सचिव गृह ने सभी जिलाधिकारियों और एसएसपी को इस प्रतिबंध से जुड़े निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने शादी-विवाह में डीजे की आवाज से होने वाली परेशानी से छात्र-छात्राओं को बचाने के लिए सख्ती से अभियान चलाने को कहा है।

उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग अध्यक्ष योगेंद्र खंडूडी ने नौ फरवरी 2018 को मुख्य सचिव को पत्र भेजा था। उन्होंने कहा था कि बोर्ड परीक्षाओं के दौरान लाउडस्पीकर की तेज ध्वनि से छात्र-छात्राओं को परीक्षा की तैयारी में व्यवधान आता है। इससे उनका ध्यान बंटता है, परीक्षा की तैयारी प्रभावित होती है। उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच की ओर से लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध लगाने के फैसले का भी हवाला देते हुए ध्वनि प्रदूषण को मानसिक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक करार दिया था। उन्होंने अपने पत्र में आयोग के एक्ट की धारा 13(1)(ए) के तहत बच्चों के अधिकार संरक्षित करने के लिए प्रदेशभर में लाउडस्पीकर पर रोक लगाने को कहा था। मुख्य सचिव ने पत्र का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की। अपर सचिव गृह अजय रौतेला ने इस बाबत सभी जिलाधिकारियों व एसएसपी को निर्देश दिए हैं कि लाउडस्पीकर पर रोक लगा दी जाए। पत्र में कहा गया है कि डीजे का प्रयोग केवल 45 डेसीबल तक सीमित रखने के साथ-साथ निर्देशों की अवहेलना पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed