फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   चंद्रग्रहण : नौ घंटे पहले लग जाएगा सूतक

चंद्रग्रहण : नौ घंटे पहले लग जाएगा सूतक

Wed, 31 Jan 2018 02:04 AM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
चंद्रग्रहण : नौ घंटे पहले लग जाएगा सूतक
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

पूर्ण चंद्रग्रहण के साथ 36 साल बाद आज सुपर ब्लू मून नजर आएगा। इसका सूतक लगते ही नौ घंटे पहले मंदिरों के कपाट बंद हो जाएंगे। इस दौरान घरों में भी पानी, दूध आदि में तुलसी का प्रयोग होगा। ग्रहण के हटते ही मंदिरों और घरों की धुलाई-सफाई आदि की जाएगी। 31 जनवरी को होने वाली इस खगोलीय घटना में चंद्रमा का रंग भी बदला हुआ नजर आएगा। इसके साथ ही अब तक नीला चांद यानी ब्लू सुपरमून का दीदार नहीं कर पाने वालों के लिए इसे देखने का मौका होगा।

आचार्य भरत राम तिवारी के अनुसार, माघ पूर्णिमा का यह पहला चंद्रग्रहण है। बुधवार को चंद्रग्रहण पुष्य व अश्लेषा नक्षत्र एवं कर्क राशि कालीन घटित हो रहा है। इस ग्रहण का सूतक नौ घंटे पूर्व अर्थात प्रात: 8.18 बजे लगेगा। वहीं, ग्रहण शाम 5.18 बजे प्रारंभ होगा। खग्रास प्रारंभ 6.22 बजे शाम और खग्रास समाप्ति रात 7.38 बजे होगी। रात 8.42 बजे ग्रहण समाप्त होगा। ग्रहण की अवधि तीन घंटे 24 मिनट रहेगी। डॉ.आचार्य सुशांत राज के अनुसार, शाम 5.18 बजे से रात 8.42 बजे तक सुपर मून कई रंगों में दिखाई देगा। देहरादून में चंद्रोदय का समय उस दिन 5.50 बजे होगा। अत: यहां ग्रहण का पर्व काल दो घंटा 52 मिनट तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed