{"_id":"5a63ac9b4f1c1b82268b56e8","slug":"81516481691-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपार्टमेंटों में अवैध बोरिंग पर करें कार्रवाई : जोशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपार्टमेंटों में अवैध बोरिंग पर करें कार्रवाई : जोशी
Updated Sun, 21 Jan 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून।
मसूरी विधायक गणेश जोशी ने देहरादून में बढ़ती जनसंख्या के दबाव के बीच पेयजल की सुचारु आपूर्ति कराने के लिए शनिवार को जलसंस्थान एवं जलनिगम के अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। विधायक ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति, नई पेयजल लाइनों की स्थापना, अनुरक्षण कार्य, सीवर से संबंधित कार्य के अलावा मुख्यमंत्री घोषणाओं पर चर्चा की। विधायक ने कहा कि अपार्टमेंटों में अवैध बोरिंग मिलने पर उनके खिलाफ वॉटर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएं।
राजपुर रोड़ स्थित मंथन सभागार में आयोजित बैठक में विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणाओं पर विभाग तत्परता से कार्य करें। उन्होंने कहा कि गल्जवाड़ी, गजियावाला, गंगोल पंड़ितवाड़ी सहित मसूरी कोल्टी योजना एवं गढ़ी कैंट में नलकूप टैंक निर्माण कार्य को तत्काल पूरा किया जाएं। कहा कि 31 जनवरी को मुख्यमंत्री इन कार्यों का शिलान्यास करेंगे। विधायक ने नया गांव, अनारवाला में नलकूप, पेयजल लाइन निर्माण, ओवर हेड टैंक निर्माण की कार्ययोजना बनाने और गुच्छुपानी में नलकूप का निर्माण होने पर उसे अनारवाला एवं जोहड़ी क्षेत्र के लिए जोड़ने का निर्देश दिए।
सालावाला एवं गंगोत्री विहार में बने तीनों ट्यूबवेल की कार्ययोजना का विस्तृत खाका एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पिछले साल जून में तीनों नलकूपों का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। इसके बाद भी पंप हाउस नहीं लगे हैं। उन्होंने कहा कि 31 मार्च से पहले पंपहाउस का निर्माण कार्य पूरा किया जाए। विधायक जोशी ने कहा कि जेएनएनयूआरएम योजना की समाप्ति के बाद जलनिगम एवं जलसंस्थान के आपसी टकराव से विजय कालोनी में पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। अधिकारियों ने कहा कि विजय कालोनी में पेयजल की सुचारु व्यवस्था के लिए 800 मीटर पेयजल लाइन बनाई जानी है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने कहा कि सालावाला एवं दून विहार में अतिक्रमण है, जिससे पेयजल लाइन डालने में दिक्कतें हो रही हैं। विधायक ने नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदंडे से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। एसडीएम सदर प्रत्यूष सिंह ने कहा कि प्रशासन इसमें पूरी तरह साथ रहेगा। समीक्षा में मसूरी एसडीएम मीनाक्षी पटवाल, जलनिगम के मुख्य अभियंता आरसी पुरोहित, एससी पंत, जलसंस्थान की महाप्रबंधक नीलिमा गर्ग, ईई यशवीर मल्ल, ईई दक्षिण मनीष सेमवाल, एसके सैनी, जलनिगम के एसई एनएस बिष्ट, ईई इमरान अहमद, जितेंद्र देव, सुभाष कुमार, मिशा सिन्हा, अश्विनी कौशिक, सहायक अभियंता एसके जुयाल, सुधीर कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद थे।