फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   भूपेंद्र उपाध्यक्ष व अजय महासचिव निर्वाचित

भूपेंद्र उपाध्यक्ष व अजय महासचिव निर्वाचित

Fri, 22 Dec 2017 01:41 AM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
भूपेंद्र उपाध्यक्ष व अजय महासचिव निर्वाचित
भूपेंद्र उपाध्यक्ष और अजय महासचिव निर्वाचित
विज्ञापन

-- बार एसोसिएशन चुनावों में कुल 301 में से हुआ 270 मतदान
-- नवनियुक्त पदाधिकारी आज लेंगे पद एवं गोपनीयता की शपथ
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। बार एसोसिएशन, ऋषिकेश के वार्षिक चुनाव बृहस्पतिवार को देर शाम विधिवत संपन्न हो गए, जिसमें उपाध्यक्ष पद पर भूपेंद्र कुमार शर्मा और महासचिव पद पर अजय कुमार ठाकुर ने जीत दर्ज की। अन्य पदों पर भी निर्वाचित प्रत्याशियों के नामों की घोषणा मुख्य चुनाव अधिकारी ने की। बताया गया कि नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुक्रवार को आयोजित समारोह में शपथ दिलाई जाएगी।
बृहस्पतिवार को विधि भवन में आयोजित मतदान में बार से जुड़े अधिवक्ताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। दोपहर तक चली मतदान प्रक्रिया के बाद देरशाम विजयी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी गई। मुख्य चुनाव अधिकारी महावीर सिंह नेगी ने बताया कि उपाध्यक्ष पद पर अनिल थपलियाल को 91, अजय सिंह वर्मा को 44 और भूपेंद्र कुमार शर्मा को 127 मत प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष पद पर भूपेंद्र कुमार शर्मा को निर्वाचित घोषित किया गया। महासचिव पद के चुनाव में सुनील नवानी को 65, विपुल शर्मा को 80 मत मिले, इस पद पर अजय कुमार ठाकुर ने 121 मत हासिल कर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

सहसचिव पद पर महिला प्रत्याशी कुमारी तारा राणा ने 131 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की। जबकि सतेंद्र कुमार ममगाईं को 37, अखिलेश नवानी को 99 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर वासुदेव उपाध्याय को 62, विकास चंद्र नागी को 20, लाल सिंह मटेला को 48 व भूपेंद्र कुकरेती ने 136 मत प्राप्त किए। कोषाध्यक्ष पद पर भूपेंद्र कुकरेती को निर्वाचित घोषित किया गया। मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर राजेश कुमार और ऑडिटर पद पर विशाल अग्रवाल को निर्वाचित घोषित किया गया। बताया कि अध्यक्ष पद पर नाम वापसी के दिन ही राजेंद्र सिंह सजवाण को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक चुनाव अधिकारी मोहन पैन्यूली ने बताया कि विजेता पदाधिकारियों को निर्वाचन प्रमाण-पत्र सौंपे गए। बताया कि नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के लिए शुक्रवार को शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। उधर, चुनाव परिणाम घोषित होने व विजयी प्रत्याशियों की नामों की घोषणा के बाद समर्थक वकीलों में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और निर्वाचित पदाधिकारियों को फूल-मालाएं पहनाकर खुशी का इजहार किया।
बार एसोसिएशन चुनाव में प्रत्याशियों को मिले मत
उपाध्यक्ष
भूपेंद्र कुमार शर्मा- 127 निर्वाचित
अनिल थपलियाल- 91
अजय वर्मा- 44
महासचिव
अजय कुमार ठाकुर- 121 निर्वाचित
विपुल शर्मा- 80
सुनील नवानी- 65
सहसचिव
कु. तारा राणा- 131 निर्वाचित
अखिलेश नवानी-99
सतेंद्र ममगाईं- 37
कोषाध्यक्ष
भूपेंद्र कुकरेती- 136 निर्वाचित
वासुदेव उपाध्याय- 62
लाल सिंह मटेला- 48
विकास नागी- 20
पुस्तकालय अध्यक्ष
राजेश कुमार- 151 निर्वाचित
रितु भट्ट रतूड़ी- 113
ऑडिटर
अजय कुमार कश्यप- 108
विशाल अग्रवाल- 154 निर्वाचित
(स्रोत: सहायक चुनाव अधिकारी मोहन पैन्यूली)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed