{"_id":"5a3acb7e4f1c1b0d698c34a0","slug":"81513802622-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरस्वती विहार में फिर दिखा गुलदार, दहशत वन विभाग ने क्षेत्र में बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरस्वती विहार में फिर दिखा गुलदार, दहशत वन विभाग ने क्षेत्र में बढ़ाई
Updated Thu, 21 Dec 2017 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
राजधानी में सहस्त्रधारा क्षेत्र में दूसरे दिन भी गुलदार की दहशत बनी रही। मंगलवार को सहस्त्रधारा रोड स्थित केवल विहार में गुलदार दिखाई देने के बाद बुधवार को सरस्वती विहार में भी गुलदार नजर आने के बाद लोग सहम गए। वन क्षेत्राधिकारी सुभाष वर्मा के अनुसार, सूचना पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन गुलदार नहीं मिला।
दून में सहस्त्रधारा रोड स्थित केवल विहार, रायपुर रोड स्थित सरस्वती विहार के साथ ही क्लेमेंटटाउन, एफआरआई और बालावाला आदि क्षेत्रों में गुलदार की दहशत बनी हुई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, गुलदार के आबादी क्षेत्र में आने से महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक खतरा बना है। वन विभाग की ओर से क्लेमेंटटाउन और केवल विहार में गुलदार पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए गए हैं, लेकिन अब तक विभाग को इसमें सफलता नहीं मिली। वन क्षेत्राधिकारी सुभाष वर्मा ने कहा कि सरस्वती विहार में सुबह साढ़े नौ बजे गुलदार दिखाई देने की सूचना मिली थी, विभाग की टीम ने उसे ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन कहीं पता नहीं लगा। रेंज अधिकारी ने कहा कि क्षेत्र में गश्त कर लोगों को सचेत किया जा रहा है कि रात के समय अकेले न निकलें।