{"_id":"5d28e5638ebc3e6ce2129cad","slug":"801-admissions-in-dav-till-date-dehradun-news-drn312735298","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएवी में हुए अब तक 801 दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएवी में हुए अब तक 801 दाखिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
सूबे के सबसे बड़े कॉलेज डीएवी पीजी में शुक्रवार को कुल 568 नए छात्रों ने प्रवेश किया। कॉलेज में अब तक 801 दाखिले हो चुके हैं। शुक्रवार को सबसे ज्यादा बीकॉम में 225 दाखिले हुए। बीए में 208 और बीएससी में 136 प्रवेश हुए।
डीएवी के मीडिया प्रभारी हरिओम शंकर ने बताया कि कॉलेज में 15 जुलाई तक प्रवेश किए जाएंगे। छात्रों को दाखिला लेने के स्वयं आना होगा और मूल प्रमाणपत्र भी साथ में लाने होंगे।
कन्या गुरुकुल कॉलेज में 30 तक मौका
गुरुकुल कांगड़ी यूनिवर्सिटी हरिद्वार के देहरादून स्थित कन्या गुरुकुल महाविद्यालय में स्नातक एवं स्नातकोत्तर में दाखिले जाने के इच्छुक छात्राएं 30 जुलाई तक ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र की फीस एक हजार रुपये निर्धारित की गई है। संस्थान की समन्वयक रेणू शुक्ला व अर्चना डिमरी ने बताया कि कॉलेज में स्नातक की 10 एवं स्नातकोत्तर के पांच कोर्स संचालित किए जा रहे हैं। सभी में दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 जुलाई निर्धारित है।
विज्ञापन
एमकेपी में 451 दाखिले हुए
एमकेपी पीजी कॉलेज में शुक्रवार तक 451 दाखिले हो चुके हैं। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. साधना गुप्ता ने बताया कि अभी तक बीए में 330, बीकॉम में 95 जबकि बीएससी में 26 छात्राओं ने दाखिला ले लिए हैं। पहली कट ऑफ के अनुसार शनिवार को दाखिले का अंतिम दिन है।