फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कुलसचिव की शासन स्तर से जांच की सिफारिश

कुलसचिव की शासन स्तर से जांच की सिफारिश

Sun, 05 May 2019 02:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
कुलसचिव की शासन स्तर से जांच की सिफारिश
कुलसचिव की शासन स्तर से जांच की सिफारिश
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. यूएस रावत ने कुलसचिव डॉ. दीपक भट्ट की शासन स्तर से जांच की सिफारिश की है। उनकी लक्सर के एक कॉलेज में निरीक्षण के दौरान हुए विवाद की शिकायत की जांच आख्या में कुलपति ने यह सिफारिश की है।
गत वर्ष परीक्षाओं के दौरान श्रीदेव सुमन विवि से संबद्ध हरिद्वार स्थित लक्सर कॉलेज में विवि के कुलसचिव टीम के निरीक्षण को पहुंचे थे। इस बीच वहां की छात्राओं ने कुलसचिव पर आपत्तिजनक व्यवहार का आरोप लगाया था। कॉलेज प्रशासन की ओर से भी इस बारे में कड़ा विरोध किया गया और इसकी शिकायत कॉलेज, शासन और राजभवन से की थी। राजभवन में इस बारे में श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति के मार्फत कुलसचिव को अपना पक्ष रखने के लिए निर्देशित किया था। विवि के कुलपति डॉ. यूएस रावत बताया कि मामले को लेकर राजभवन से दो बार रिमाइंडर दिए गए।
विज्ञापन

कुलसचिव ने अपनी ओर से पूरे मामले में लिखित रूप से स्पष्टीकरण दिया है। इस स्पष्टीकरण को कुलपति ने अपनी आख्या के साथ राजभवन भेज दिया गया है। उन्होंने अपनी ओर से आग्रह किया है कि दोनों पूरे मामले की शासन स्तर पर जांच करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट :
मैं अकेला नहीं गया था। मेरे साथ तत्कालीन सहायक कुलसचिव भी थे। सामूहिक नकल का मामला था। जिस दिन घटना हुई, उसके छह दिन बाद कॉलेज चेयरमैन ने तहरीर दी थी जो कि गलत थी। सामूहिक नकल के पूरे प्रमाण हमारे पास थे। यह महज एक निरीक्षण था, इसमें किसी भी तरह का कोई अन्य मामला नहीं था।
-प्रो. दीपक भट्ट, कुलसचिव, श्रीदेव सुमन विवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed