फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कंपाउंडिंग का आवेदन न करने पर सील होंगे भवन

कंपाउंडिंग का आवेदन न करने पर सील होंगे भवन

Sat, 09 Feb 2019 01:31 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
कंपाउंडिंग का आवेदन न करने पर सील होंगे भवन
कंपाउंडिंग का आवेदन न करने पर सील होंगे भवन
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। वन टाइम सेटलमेंट स्कीम के तहत कंपाउंडिंग (शमन) नहीं कराने वाले भवन सील किए जाएंगे। शुक्रवार को मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण सचिव ने अवर अभियंताओं को अवैध निर्माण चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जिन भवन स्वामियों ने कंपाउंडिंग का आवेदन नहीं किया है, उनके भवन सील करने के भी आदेश दिए। कहा कि समयसीमा खत्म होने के बाद कार्रवाई शुरू की जाएगी।
वन टाइम सेटलमेंट स्कीम के तहत कंपाउंडिंग को लेकर प्राधिकरण कार्यालय पर इंजीनियरों और ऑर्किटेक्टों की बैठक हुई। जिसमें एमडीडीए सचिव पीसी दुम्का ने उन्हें वन टाइम सेटलमेंट स्कीम की जानकारी दी। कहा कि बिल्डिंग प्लान जमा करने के दौरान वह तय मानकों का पालन करें। इस दौरान उन्होंने अवर अभियंता को अवैध निर्माणों को चिन्हित करने के आदेश दिए। साथ ही कंपाउंडिंग के लिए उनके द्वारा आवेदन न करने पर सील करने की कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। कहा कि वन टाइम सेटलमेंट के तहत नक्शा पास करने के साथ ही कुल कंपाउंडिंग (शमन) धनराशि का 50 फीसदी पहले जमा किया जाएगा।
विज्ञापन

बताया कि जो नक्शा ठीक नहीं होगा, उसे लेकर जो भी धनराशि जमा की गई होगी, उसे 15 दिन में वापस कर दिया जाएगा। उन्होंने 31 मार्च तक हर हाल में अनियमित निर्माण को नए नियमों के तहत कंपाउंडिंग कराने की अपील की। कहा कि इस अवधि के बाद कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर प्राधिकरण के अधीक्षण अभियंता एचएस राणा, सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर संजीवन सूठा, अवर अभियंता संजीव अग्रवाल, विनीत रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed