फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   चिकित्सकों को मिलेगा एसडीएसीपी का लाभ

चिकित्सकों को मिलेगा एसडीएसीपी का लाभ

Wed, 06 Feb 2019 01:37 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 06 Feb 2019 01:37 AM IST
विज्ञापन
चिकित्सकों को मिलेगा एसडीएसीपी का लाभ
चिकित्सकों को मिलेगा एसडीएसीपी का लाभ
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। प्रदेश के चिकित्सकों और दंत चिकित्सकों को विशेष डायनमिक एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन (एसडीएसीपी) का लाभ मिलेगा। सचिव स्वास्थ्य नितेश कुमार झा ने मंगलवार को इसका आदेश जारी कर दिया है। उन्हें दुर्गम या पर्वतीय क्षेत्र की आवश्यक सेवा से एक बार राहत दी जाएगी।
राज्य मंत्रिमंडल की कुछ समय पूर्व हुई बैठक में चिकित्सकों व दंत चिकित्सकों को एसडीएसीपी का लाभ देने पर सहमति बनी थी। मंगलवार को इसका शासनादेश जारी कर दिया गया। जिसके अनुसार चिकित्सकों को दो, पांच, सात व नौ वर्ष की आवश्यक सेवा में एक बार शिथिलीकरण दिया जाएगा। पहले क्रमश: चार, नौ, 13 और 20 वर्ष की सेवा में इसका लाभ दिया जाना था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एसडीएसीपी में अनाधिकृत रूप से लिए गए अवकाश और बिना वेतन अवकाश की अवधि को शामिल नहीं किया जाएगा। उसके बाद की अवधि को ही अर्हकारी सेवा में जोड़ा जाएगा। यह शासनादेश 14 जुलाई 2016 तक संशोधित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. डीपी जोशी ने शासनादेश जारी होने पर सीएम का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश के सैकड़ों चिकित्सकों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed