फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मुफ्त देख सकेंगे बिहार और उतराखंड मैच

मुफ्त देख सकेंगे बिहार और उतराखंड मैच

Wed, 31 Oct 2018 01:39 AM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
मुफ्त देख सकेंगे बिहार और उतराखंड मैच
मुफ्त देख सकेंगे बिहार और उत्तराखंड मैच
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। राज्य में पहली बार आयोजित हो रहे रणजी ट्रॉफी मुकाबले का लुत्फ दर्शक मुफ्त में ले सकेंगे। बृहस्पतिवार को खेल मंत्री अरविंद पांडेय और राज्य क्रिकेट संचालन समिति के समन्वयक प्रो. रत्नाकर शेट्टी संयुक्त रूप से मुकाबले का शुभारंभ करेंगे।
ऐतिहासिक रणजी ट्रॉफी मुकाबले को लेकर सरकार भी खासी उत्साहित नजर आ रही है। हालांकि निकाय चुनाव की आचार संहिता लागू होने के चलते सरकार सादे कार्यक्रम के बाद पहले मुकाबले की शुरुआत करेगी। प्रो. रत्नाकर शेट्टी ने बताया कि वह बुधवार दोपहर दून पहुंचेंगे। फिलहाल बीसीसीआई के स्थानीय समन्वयक अमित पांडे सभी तैयारियां देख रहे हैं। दून स्पोर्ट्स एरिना के मीडिया एंड लायजन अफसर मानव भंडारी ने बताया कि दर्शकों के लिए थानो रोड की ओर का गेट नंबर एक खुला रहेगा। जहां से दर्शक साउथ और नॉर्थ पवेलियन के बीच ईस्ट स्टैंड में बैठकर मैच का आनंद ले सकते हैं।
विज्ञापन

--
बेहतर प्रदर्शन करेगी टीम : प्रज्ञान
भारतीय टीम के सदस्य और बिहार रणजी ट्रॉफी टीम के कप्तान प्रज्ञान ओझा ने टीम के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है। उन्होंने कहा कि टीम ने विजय हजारे ट्रॉफी में भी शानदार प्रदर्शन कर क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालिफाई किया था। कहा कि बिहार के अधिकांश क्रिकेटरों को लाल गेंद से खेलने का खासा अनुभव है। उन्होंने उत्तराखंड के क्रिकेटरों की भी तारीफ की। ओझा ने कहा कि दोनों टीमों के खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed