{"_id":"5bc0d3aebdec226976529d68","slug":"71539363758-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार ट्रक ने छात्रा को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार ट्रक ने छात्रा को कुचला, मौत
Updated Fri, 12 Oct 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपेश्वर। नंदप्रयाग-घाट मोटर मार्ग पर शुक्रवार को नंदप्रयाग की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूल से घर जा रही छात्रा को कुचल दिया। छात्रा को गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाट में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत अत्यंत नाजुक होने से उसने दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक तेफना बाजार के पास ट्रक खड़ा कर फरार हो गया। छात्रा की मौत से गुस्साए परिजनों व स्थानीय लोगों ने घाट-नंदप्रयाग मोटर मार्ग पर जाम लगाकर विरोध जताया। पुलिस उपाधीक्षकके शीघ्र चालक को गिरफ्तार करने के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए।
जानकारी के मुताबिक, जाखणी गांव के भूपाल सिंह बिष्ट की 18 वर्षीय पुत्री दिव्या बिष्ट राजकीय बालिका इंटर कालेज घाट में 12वीं की छात्रा थी। शुक्रवार को स्कूल की छुट्टी के बाद वह अपने घर जाखणी जा रही थी, तभी घाट बाजार के पास तेजी से आ रहे सब्जी के ट्रक की चपेट में आने से दिव्या बुरी तरह घायल हो गई। छात्रा को टक्कर मारने के बाद चालक ट्रक लेकर नंदप्रयाग की ओर भाग गया। इस दौरान नंदप्रयाग की ओर से सवारी लेकर आ रहे बोलेरो वाहन चालक ने घटना की सूचना पुलिस चौकी घाट को देने के साथ ही घायल छात्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाट पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान छात्रा ने दम तोड़ दिया। चिकित्सक डा. मुकेश पाल ने बताया कि सिर से अधिक खून बहने से छात्रा की मौत हुई है। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों ने चालक को शीघ्र गिरफ्तार कर उनके हवाले करने की मांग पर घाट-नंदप्रयाग सड़क पर जाम लगा दिया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि घटना के बाद पुलिस को सूचना दे दी गई थी, लेकिन पुलिस ने ट्रक चालक को पकड़ने के बजाए भगा दिया। गुस्साए लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। पुलिस उपाधीक्षक हरवंश सिंह मौके पर पहुंचे। उनके चालक को शीघ्र गिरफ्तार करने के आश्वासन पर ग्रामीण जाम खोलने को तैयार हुए।