फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   लगातार सातवीं जीत के बाद भी टूटा उतराखंड का सपना

लगातार सातवीं जीत के बाद भी टूटा उतराखंड का सपना

Tue, 09 Oct 2018 01:52 AM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
लगातार सातवीं जीत के बाद भी टूटा उतराखंड का सपना
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

विजय हजारे ट्रॉफी में सोमवार को उत्तराखंड ने अपनी लगातार सातवीं जीत हासिल की। उत्तराखंड ने अरुणाचल प्रदेश की टीम को 108 रनों के अंतर से शिकस्त दी। हालांकि इसके बावजूद उत्तराखंड की टीम क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी।
अपने अंतिम लीग मुकाबले में उत्तराखंड की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.4 ओवर में 264 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। पिछले मैच में दोहरा शतक जड़ने वाले करणवीर कौशल ने तेज शुरुआत की। हालांकि वह 12 गेंदों में 22 रन ही बना सके। अनुभवी विनीत सक्सेना और कार्तिक जोशी ने दूसरे विकेट के लिए 25 रन जोड़े। 49 के कुल स्कोर पर विनीत 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। सौरभ चौहान (4), कप्तान रजत भाटिया (2) और वीआर जेठी (12) भी जल्दी आउट हो गए। 90 रन पर छह विकेट खोकर संघर्ष कर रही टीम को विकेटकीपर बल्लेबाज सौरभ रावत और ऑलराउंडर मलोलन रंगराजन ने संभाला। दोनों ने 20.1 ओवर में 100 रन जोड़े। मलोलन 82 गेंदों में 50 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद सौरभ और मयंक मिश्रा ने 6.1 ओवर में 70 रन जोड़कर टीम का स्कोर 260 तक पहुंचा दिया। सौरभ 64 गेंदों में 67 और मयंक ने 24 गेंदों में 39 रन जोड़े। अरुणाचल के लिए सम्स, एस ठाकुर व क्षितिज शर्मा ने दो-दो और लिछा तेही व अखिलेश साहनी ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन

रन बनाने को जूझे बल्लेबाज
265 रनों के लक्ष्य को लेकर उतरे अरुणाचल के बल्लेबाज विकेट पर जूझते नजर आए। ओपनर समर्थ सेठ और दोरिया ने 4.1 ओवर में 31 रन जोड़े। समर्थ ने 19 गेंदों में 27 और दोरिया ने 41 गेंदों में 26 रन बनाए। इसके बाद क्षितिज शर्मा (4) और काश्मा यांग्फो (12) भी जल्दी आउट हो गए। अखिलेश साहनी (41) और सोंग ताछो (16) ने धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी करते हुए स्कोर 127 रन तक पहुंचाया। अरुणाचल की टीम निर्धारित 50 ओवर में नौ विकेट खोकर 156 रन ही बना सकी। उत्तराखंड के कप्तान रजत भाटिया ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 17 रन देकर तीन, मलोलन रंगराजन व मयंक मिश्रा ने दो-दो और दीपक धपोला व सनी राणा ने एक-एक विकेट चटकाया। उत्तराखंड के गेंदबाजों ने कुल 11 मेडन ओवर फेंके।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस्मत ने दिया बिहार का साथ
प्लेट ग्रुप में शामिल बिहार और उत्तराखंड ने लीग चरण में आठ-आठ मुकाबले खेले। दोनों ही टीमों ने सात-सात मुकाबले जीते भी। उत्तराखंड को बिहार के हाथों एकमात्र हार झेलनी पड़ी। जबकि बिहार का एक मुकाबला रद्द हो गया, जिसके चलते टीम को दो अंक मिले। किस्मत ने बिहार का साथ दिया और टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही।

आज 12 बजे दून पहुंचेगी टीम
मैनेजर दीपक मेहरा ने बताया कि उत्तराखंड की टीम मंगलवार दोपहर 12 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचेगी। शाम को खेल मंत्री अरविंद पांडेय से मुलाकात का कार्यक्रम रखा गया है। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर लौट रही टीम के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed