{"_id":"5bb4f73a867a552c9418b99b","slug":"71538586426-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवहन आयुक्त ने टैक्सी महासंघ को वार्ता के लिए बुलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवहन आयुक्त ने टैक्सी महासंघ को वार्ता के लिए बुलाया
Updated Wed, 03 Oct 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। पुराने वाहनों में स्पीड गवर्नर लगाने के विरोध में पहाड़ में सातवें दिन भी टैक्सियों के पहिये थमे रहे। बुधवार से उत्तरकाशी जिले के टैक्सी यूनियनें भी हड़ताल में शामिल हो गईं। इस बीच, परिवहन आयुक्त शैलेश बगौली ने आज बृहस्पतिवार को संगठन के प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए देहरादून बुलाया है। पौड़ी में पर्वतीय टैक्सी, मैक्सी महासंघ के अध्यक्ष राकेश बर्त्वाल ने यह जानकारी देते हुए कहा कि वार्ता सकारात्मक न रही तो आंदोलन जारी रहेगा।
पौड़ी में निकाली रैली, डीएम और आरटीओ कार्यालय पर प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
पौड़ी। पुराने वाहनों में स्पीड गवर्नर लगाने के विरोध सहित 15 सूत्री मांगों पर अमल न होने से नाराज पर्वतीय टैक्सी, मैक्सी महासंघ से जुड़े लोग बुधवार को पौड़ी की सड़कों पर उतर आए। वाहन चालकों एवं मालिकों ने शहर में रैली निकाली और डीएम व आरटीओ कार्यालय में प्रदर्शन किया।
पर्वतीय टैक्सी, मैक्सी महासंघ की ओर से वाहनों का संचालन पिछले कई दिनों से बंद रखे जाने के बाद भी मांग पर अमल न होने पर वाहन चालकों एवं मालिकों ने शहर में रैली निकाली। रैली पौड़ी बस स्टैंड से धारा रोड होते हुए डीएम कार्यालय पहुंची। डीएम कार्यालय में वाहन चालकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इसके बाद वाहन चालक कोटद्वार रोड होते हुए आरटीओ कार्यालय पहुंचे, जहां आरटीओ के माध्यम से परिवहन आयुक्त को ज्ञापन भेजा गया। यहां हुई सभा में महासंघ के अध्यक्ष राकेश बर्त्वाल ने कहा कि वाहन मालिकों पर जिस तरह के नियम थोपे जा रहे हैं, उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दुर्घटना होने पर वाहन चालकों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों में महासंघ के सचिव महावीर बहुगुणा, जगत सिंह रावत, कोतवाल सिंह नेगी, राजेंद्र नेगी, योगेंद्र चौहान, वीरेंद्र रावत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
-------------------
इन रूटों पर यात्री हुए परेशान
टैक्सी मैक्सी के पहिये जाम रहने से यात्रियों को पौड़ी, श्रीनगर, पाबौ, पाटीसैंण, कोटद्वार, थलीसैंण, बैंजरों, सतपुली आदि स्थानों पर परेशानी उठानी पड़ी।