फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   चार छात्रों को एमबीबीएस सीट आवंटन के बावजूद दाखिला नहीं

चार छात्रों को एमबीबीएस सीट आवंटन के बावजूद दाखिला नहीं

Tue, 17 Jul 2018 02:16 AM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
चार छात्रों को एमबीबीएस सीट आवंटन के बावजूद दाखिला नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

एमबीबीएस की सीट आवंटित होने के बावजूद चार छात्र दाखिले से वंचित रह गए हैं। छात्रों को हिमालयन मेडिकल कॉलेज, जौलीग्रांट में सीट मिली थी। मामले में बुधवार को काउंसिलिंग बोर्ड की बैठक बुलाई गई है, जिसमें अहम फैसला लिया जाएगा।
एचएनबी मेडिकल विश्वविद्यालय ने एमबीबीएस और बीडीएस के पहले चरण की काउंसिलिंग के तहत हिमालयन मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की सीटें आवंटित की थीं। इनमें से चार छात्र ऐसे हैं, जिन्हें सीट तो अलॉट हुई, लेकिन कॉलेज में दाखिला नहीं मिला है। छात्रों का कहना है कि उन्हें कॉलेज प्रशासन ने दाखिला नहीं दिया है। इस मामले को एचएनबी मेडिकल विवि ने गंभीरता से लिया है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. विजय जुयाल ने बताया कि मामले में बुधवार को काउंसिलिंग बोर्ड की बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विवि ने इन सभी छात्रों को सीट आवंटित की थी, जिस पर काउंसिलिंग बोर्ड बैठक में फैसला लिया जाएगा। दूसरी ओर, स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. विजय धस्माना का कहना है कि उन्होंने हर उस छात्र को दाखिला दिया है, जो सीट आवंटित होने के बाद कॉलेज में एडमिशन लेने आया। अगर कोई छात्र एडमिशन लेने ही नहीं आया है तो उसके लिए कॉलेज कैसे जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed