{"_id":"5b28137d4f1c1b694d8b7292","slug":"71529353085-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराया दरों का निर्धारण अटका, 21 को दोबारा बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराया दरों का निर्धारण अटका, 21 को दोबारा बैठक
Updated Tue, 19 Jun 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
राज्य परिवहन प्राधिकरण (एसटीए) की सोमवार को हुई बैठक में किराया बढ़ाने पर सैद्धांतिक सहमति बन गई, लेकिन यात्री किराए और माल भाड़ा वृद्धि के बाबत दरों का निर्धारण नहीं हो सका। इस बाबत 21 जून को दोबारा बैठक में किराया वृद्धि को लेकर गठित समिति के प्रेजेंटेशन के बाद ही निर्णय लिया जाएगा।
परिवहन सचिव एवं आयुक्त डी सेंथिल पांडियन की अध्यक्षता में सोमवार को हुई राज्य परिवहन प्राधिकरण (एसटीए) की बैठक हुई। बैठक में भारत-नेपाल के बीच उत्तराखंड परिवहन निगम के साथ ही निजी ऑपरेटर्स की बसों के संचालन समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। किराए और माल भाड़े की वृद्धि को लेकर गठित समिति के प्रतिनिधियों के उपस्थित नहीं होने के कारण किराए में वृद्धि के बाबत निर्णय नहीं हो सका। इसके अलावा उत्तराखंड परिवहन विभाग की ओर से देहरादून-हरिद्वार-काशीपुर-खटीमा-बनबसा व नेपाल के महेंद्रनगर और दिल्ली से रुद्रपुर-बनबसा-नेपाल के महेंद्रनगर तक बसों के परमिट के आवेदनों पर चर्चा हुई। हालांकि परिवहन निगम के अफसरों द्वारा समय सारणी मुहैया नहीं कराए जाने के कारण कोई निर्णय नहीं लिया जा सका। परिवहन आयुक्त सुनीता सिंह ने बताया कि क्रॉस बॉर्डर ट्रांसपोर्ट फैसिलिटेशन जॉइंट वर्किंग ग्रुप (सीबीटीएफजेडब्ल्यूजी) की बैठक में लिए गए निर्णय के तहत भारत-नेपाल के बीच उत्तराखंड परिवहन निगम व निजी बस ऑपरेटर्स की बसों को संचालित करने पर सहमति बन गई है। इस संबंध में प्रस्ताव केंद्र सरकार के जरिए नेपाल सरकार को भेजा जाएगा। बैठक में सचिव एवं आयुक्त डी सेंथिल पांडियन, अपर परिवहन आयुक्त सुनीता सिंह, संयुक्त आयुक्त एसके सिंह समेत सिटी बस संचालित करने वाली कई यूनियनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।