{"_id":"5b26c2ea4f1c1bf16e8b868e","slug":"71529266922-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबाव में न करें कॅरियर संबंधी फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबाव में न करें कॅरियर संबंधी फैसला
Updated Mon, 18 Jun 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी प्रजेंट्स ‘अमर उजाला लक्ष्य-2018 द बिगेस्ट एजुकेशन एंड कॅरियर फेयर’ के अंतिम दिन बच्चों को कोर्स के चयन, रोजगार संबंधी जानकारी व टिप्स दिए गए। इस दौरान कॅरियर विशेषज्ञों ने कॅरियर संबंधी निर्णय दबाव में न लेने को कहा।
जीएमएस रोड स्थित एक होटल में दो दिन तक चले तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी प्रजेंट्स ‘अमर उजाला लक्ष्य-2018 द बिगेस्ट एजुकेशन एंड कॅरियर फेयर’ में 17 विभिन्न कॉलेज, यूनिवर्सिटी और इंस्टीट्यूट ने स्टॉल लगाकर छात्रों के साथ अभिभावकों को भी विभिन्न कोर्सों की जानकारी दी। एरीना एनिमेशन के ब्रांच मैनेजर रमनदीप सिंह ने बताया कि एरीना तीन से ढाई साल तक के कोर्स कराता है। जिसमें ग्रॉफिक डिजानिंग, टू-डी, थ्री-डी एनिमेशन और यूएफएस शामिल हैं। एरीना के 20 देशों में सेंटर हैं, जबकि भारत में करीब 600 सेंटर हैं। उन्होंने कहा कि रविवार को एरीना में एडमिशन लेने आए शुभम को लकी ड्रा से एडमिशन में 40 हजार रुपये की छूट मिली। बताया कि लकी ड्रा के माध्यम से पांच हजार से एक लाख रुपये तक की छूट दी जाती है। वहीं, इक्फाई यूनिवर्सिटी ने एडमिशन लेने आए नमन को एडमिशन किट के साथ 20 प्रतिशत की छात्रवृति भी दी गई। दून डिफेंस ड्रीमर एकेडमी के कैप्टन बंसल ने बताया कि एकेडमी में 200 बच्चे हैं, जिन्हें आर्मी अफसर एके मेहता और खुद बंसल ट्रेनिंग देते हैं। इस साल 43 बच्चों कोे एनडीए की परीक्षा में सफलता मिली है। ऐसा पहली बार हुआ है, जब इतनी संख्या में बच्चे सफल हुए हैं। एकेडमी जरूरतमंदों और सेना के बच्चों के लिए फीस में छूट देती है। सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (एसएसबी) के लिए एकेडमी के मैदान में हर रोज छात्रों को ट्रेनिंग के साथ जरूरी उपकरण भी उपलब्ध कराए जाते हैं। एकेडमी के चेयरमैन हरिओम चौधरी ने छोटी सी उम्र में यह एकेडमी खोल कर सैंकड़ों बच्चों को सफल बनाया हैं। इस मौके पर बलूनी क्लासेस के चेयरमैन विपिन बलूनी, जीआईसीटी के निदेशक हिमांशु त्यागी और डेल्टा डिफेंस एकेडमी के शिक्षक मनोज जोशी आदि मौजूद रहे।