फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   दौड़ में जयदीप, अंजली अलौकिक और साक्षिका रहे अव्वल

दौड़ में जयदीप, अंजली अलौकिक और साक्षिका रहे अव्वल

Sun, 01 Apr 2018 02:00 AM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
दौड़ में जयदीप, अंजली अलौकिक और साक्षिका रहे अव्वल
दौड़ में जयदीप, अंजली, अलौकिक और साक्षिका रहे अव्वल
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के प्रथम स्थापना दिवस कार्यक्रम का शनिवार को रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ शुभारंभ हो गया। एक सप्ताह तक चलने वाले समारोह के अंतर्गत विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। प्रतियोगिता के पहले दिन फर्राटा दौड़ में जयदीप, अंजली, अलौकिक व साक्षिका ने बाजी मारी।
खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ एसजीआरआर विश्वविद्यालय के कुलपति पीतांबर प्रसाद ध्यानी ने किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण दक्षता को अभिव्यक्त करते हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं का आह्वान किया कि सभी गतिविधियों में बढ़-चढ़ कर भागीदारी करें।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 100 मीटर फर्राटा दौड़ का गोल्ड मेडल एसजीआरआर आईटीएस के जयदीप बिष्ट और सिल्वर मेडल गर्वित अग्रवाल ने जीता। लड़कियों की 100 मीटर दौड़ में एसजीआरआर नर्सिंग की अंजली रावत अव्वल रहीं, जबकि काजल नेगी को दूसरा स्थान हासिल हुआ। 200 मीटर दौड़ में एसजीआरआर ह्यूमैनिटीज एंड साइंस के अलौकिक ने बाजी मारी, एसजीआरआर आईटीएस के आदित्य दूसरे स्थान पर रहे। लड़कियों की 200 मीटर दौड़ में साक्षिका प्रथम और मुस्कान दूसरे नंबर पर रही। प्रतियोगिता के दौरान डॉ. प्रीति कोठियाल, डॉ. मोहन सिंह, डॉ. अनिल कुमार मेहता, प्राचार्य एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज, डॉ. विनय राय चिकित्सा अधीक्षक श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल सहित एसजीआरआर विवि के विभिन्न कॉलेजों के विभागाध्यक्ष, अध्यापक, सहायक स्टाफ और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed