{"_id":"5aac29824f1c1bc0758b5f64","slug":"71521232258-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह करोड़ से होगी पानी की वैकल्पिक व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह करोड़ से होगी पानी की वैकल्पिक व्यवस्था
Updated Sat, 17 Mar 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
गर्मियों में लो वोल्टेज के चलते नलकूपों पर जनरेटर की व्यवस्था और किल्लत वाले क्षेत्रों में पानी के टैंकर भेजने को जल संस्थान की चारों डिवीजन से मुख्यालय को 6.23 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। इस धनराशि से पेयजल लाइन और नलकूपों में मरम्मत कार्य भी कराए जाएंगे। मुख्यालय ने इस प्रस्ताव को बजट स्वीकृति के लिए शासन को भेज जाएगा।
गर्मियों में लो वोल्टेज के चलते नलकूप ठीक तरह से नहीं चल पाते, वहीं पानी की खपत बढ़ने से भी लोगों को पानी की किल्लत झेलनी पड़ती है। लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े, विभाग ने इसकी अभी से तैयारी शुरू कर दी है। जल संस्थान की दक्षिण, उत्तर, रायवाला और पित्थूवाला डिवीजन से लो वोल्टेज की स्थिति में जनरेटर चलाने, पानी के टैंकर क्षेत्रों में भेजने, पेयजल लाइनों और नलकूपों की मरम्मत के लिए मुख्यालय को 6.23 करोड़ रुपये का बजट बनाकर भेजा गया है। जल संस्थान की महाप्रबंधक नीलिमा गर्ग का कहना है कि चारों डिवीजन के प्रस्ताव को शासन को भेजा जाएगा। शासन से जल्द बजट जारी करने की मांग की जाएगा। ताकि लोगों को पानी की किल्लत का सामना न करना पड़े।
......................
शिकायतों के प्रति न बरते लापरवाही
गर्मियों में शहर के सभी इलाकों में पर्याप्त पानी मुहैया कराने और लोगों की शिकायतों का तत्काल समाधान करने को मुख्यालय की ओर से सभी अधिशासी अभियंता, सहायक व अवर अभियंताओं को निर्देश जारी किए गए हैं। निर्देश में कहा गया है कि लोगों की शिकायतों के प्रति अफसर कतई लापरवाही न बरते। इसके साथ ही शिकायतों और उनके समाधान की रिपोर्ट रोजाना मुख्यालय को देने के निर्देश भी दिए गए हैं। लापरवाही बरतने पर अफसरों पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
.......................