{"_id":"5a9ef0f44f1c1bbe218b682e","slug":"71520365812-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडल लाने वाले खिलाड़ियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडल लाने वाले खिलाड़ियों को किया सम्मानित
Updated Wed, 07 Mar 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर पदक जीतने वाले तीन खिलाड़ियों का उनके शिक्षक साथियों ने सम्मान किया। जिला खेल समन्वयक रविंद्र रावत ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले प्रत्येक विभागीय कर्मी को सम्मानित किया जाएगा।
फालतू लाइन स्थित होटल में आयोजित सम्मान समारोह में मास्टर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतने पर उर्मिला राणा और 400 मीटर बाधा दौड़ में रजत पदक जीतने पर अफ्शा जबीं को सम्मानित किया गया। साथ ही आंध्र प्रदेश में आयोजित ऑल इंडिया सिविस सर्विसेज चैंपियनशिप में दो पदक जीतने वाले महिपाल सिंह को भी विशेष सम्मान प्रदान किया गया। महिपाल सिंह ने प्रतियोगिता की 100 मीटर दौड़ में रजत पदक और लंबी कूद में कांस्य पदक जीता था।
जिला खेल समन्वयक रविंद्र रावत ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पदक जीतकर विभाग और राज्य का नाम रोशन करने वाले सभी खिलाड़ियों पर हमें गर्व है। खिलाड़ियों के सम्मान से अन्य खिलाड़ी भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित होंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले प्रत्येक खिलाड़ी को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर त्रिभुवन बिष्ट, अजय नैथानी, सुरेश बिजल्वाण, विजेंद्र रावत, मोइन खान, शैलेंद्र सिंह, पूजा सिंह, सलीम सिद्दकी, अजय नैथानी, नरगिस इरफान, कामिनी धीमान, मोसिन खान, किरन, उस्मान खान, वीरेंद्र सिंह रावत, संतोष, अर्चना कंडारी, सुनीता, ललित जोशी समेत अन्य मौजूद रहे।