{"_id":"5a9c42174f1c1bea028b59f5","slug":"71520189975-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर और हल्\nद्वानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर और हल् द्वानी
Updated Thu, 15 Mar 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। आयकर विभाग की टीम ने चंद्राचार्य चौक स्थित धनवंतरी स्कैन सेंटर पर छापा मारा। भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे आयकर विभाग के अफसरों की टीम अपने साथ तमाम दस्तावेज भी ले गई है। धनवंतरी स्कैन सेंटर के संचालक से भी आयकर अफसरों ने पूछताछ कर तमाम जानकारियां जुटाई। इस दौरान सेंटर पर पहुंचने वाले मरीजों की जांच होती रही।
बुधवार को आयकर विभाग की टीम सुबह 11 बजे भारी पुलिस बल के साथ न्यू हरिद्वार चंद्राचार्य चौक स्थित धनवंतरी स्कैन सेंटर पहुंची। आयकर विभाग की कार्रवाई से आसपास के कारोबारियों में हड़कंप मच गया। आयकर अफसरों की टीम ने स्कैन सेंटर संचालक से आयकर से जुड़े तमाम दस्तावेज तलब किए। टीम के सर्वे को लेकर धनवंतरी स्कैन सेंटर के तमाम लैब स्टाफ के अलावा जांच कराने पहुंचे मरीज व तीमारदार भी भौचक रह गए। आयकर अफसरों ने कहा कि मरीजों की जांच न रोकी जाए। सर्वे देर शाम तक होता रहा। इस दौरान पुलिसकर्मी स्कैन सेंटर के बाहर तैनात रहे। आयकर सर्वे को लेकर धनवंतरी स्कैन सेंटर के संचालक डा. रवींद्र गोयल से उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई तो संपर्क नही हो सका।