{"_id":"5a70d7e24f1c1b84268b776f","slug":"71517344738-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रवृति को आवेदन की अंतिम तिथि आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रवृति को आवेदन की अंतिम तिथि आज
Updated Wed, 31 Jan 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून।
समाज कल्याण विभाग की ओर से कक्षा एक से बारहवीं तक के छात्रों को छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की आज अंतिम तिथि है। सर्दियों की छुट्टी होने की वजह से जिले के 35 स्कूलों के 600 छात्र आवेदन नहीं कर पाए है। ऐसे में तिथि न बढ़ने पर ये छात्र छात्रवृत्ति से वंचित रह जाएंगे। तिथि बढ़ाने पर अभी विभाग के अफसर भी कुछ कहने को तैयार नहीं है।
छात्रवृत्ति के आवेदन के लिए स्कूलों को छात्रों से दस्तावेज लेकर विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना पड़ता है। एक जनवरी से 31 जनवरी तक विभाग की ओर से आवेदन के लिए पोर्टल खोला गया है। लेकिन जनपद के दूरस्थ इलाकों चकराता, त्यूनी, कालसी आदि क्षेत्रों में सर्दियों की छुट्टी होने की वजह से 35 स्कूल अपने 600 छात्रों के आवेदन नहीं कर पाए हैं। आज अंतिम तिथि है, जबकि स्कूल एक फरवरी को खुलने है। ऐसे में इन छात्रों के आवेदन होने मुश्किल है। आवेदन न होने की दशा में ये छात्र छात्रवृत्ति से वंचित रह जाएंगे। स्कूलों ने विभाग से पोर्टल को कुछ समय के लिए और खोले जाने की मांग की है।
...........................................
ये मिलती है छात्रवृत्ति
कक्षा एक से पांच तक- 600 रुपये
कक्षा छह से आठ तक- 960 रुपये
कक्षा नौ, दस के लिए- 2250 रुपये
कक्षा 11 और 12 के लिए- 2750 रुपये
......................
कोट::
पोर्टल के बंद होने की अंतिम तिथि 31 जनवरी ही तय की गई है। छुट्टी की वजह से कुछ स्कूलों से छात्रों के आवेदन नहीं हो पाए है। स्कूलों की मांग पर विचार किया जा रहा है। विभाग का प्रयास रहेगा कि कुछ समय के लिए और पोर्टल खुल जाए।
विज्ञापन
अनुराग शंखधर, जिला समाज कल्याण अधिकारी