फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कार्यकर्ताओं का बढ़ाया उत्साह

कार्यकर्ताओं का बढ़ाया उत्साह

Sun, 07 Jan 2018 02:09 AM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं का बढ़ाया उत्साह
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

भाजपा वीर चंद्र सिंह गढ़वाली नगर मंडल, अंबेडकर नगर मंडल और अल्पसंख्यक मोर्चा की कार्यसमिति में पार्टी के प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल ने कार्यकर्ताओं को संगठन का ब्रांड एंबेसडर बताया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के माध्यम से ही सरकार की योजनाएं और नीतियां आम जनता तक पहुंचती हैं।
शनिवार को धर्मपुर में आयोजित कार्यसमिति में प्रदेश महामंत्री बंसल ने कहा कि जनता के बीच कार्यकर्ताओं और नेताओं के व्यवहार से ही छवि बनती और बिगड़ती है। उन्होंने कहा कि सत्ता और संगठन से जनता को अपेक्षाएं होती हैं। कई बार जनता गुस्से में आ जाती है। ऐसी स्थिति में कार्यकर्ताओं और नेताओं को सदैव अपना आचरण संयमित रखना चाहिए। वहीं, अल्पसंख्यक मोर्चा की कार्यसमिति में महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने कहा की तीन तलाक के मुद्दे पर मुस्लिम समाज की महिलाएं राहत महसूस कर रही हैं। पुरुष भी खुश हैं, क्योंकि वह खुद बेटियों के बाप हैं। अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने तीन तलाक बिल लोकसभा में पास कराने के लिए केंद्र की मोदी सरकार का आभार जताया।
विज्ञापन

मोर्चे के महामंत्री नाजिम खान ने कहा कि कांग्रेस की वोट बैंक की राजनीति उसके लिए आत्मघाती सिद्ध होगी। संचालन नाजिम खान और अध्यक्षता रईस खान ने की। इस दौरान सीताराम भट्ट, सुनील उनियाल गामा, पुनीत मित्तल, सुशील गुप्ता, विनोद उनियाल, कमला रावत, हरीश डोरा, मानिक निधि, शर्मा सीमा, मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र नेगी, विशाल गुप्ता, महामंत्री सुभाष यादव, गणेश सिमलाना, विपिन खंडूरी, सुनील शर्मा, पार्षद बीना उनियाल, कमली भट्ट, नीरू भट्ट, सुशील चौहान, संजीव मल्होत्रा, सविता ओबराय, संतोष नागपाल, विपिन चंचल, आजीवन सहयोग निधि प्रभारी त्रिलोक सिंह बिष्ट, पवन अग्रवाल, मीनाक्षी कपूर, शकील अहमद, रमजान अली समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
दोनों मंडल से जमा हुए 199 चेक
महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने कहा कि आजीवन सहयोग निधि संग्रह का लक्ष्य बड़ा है। प्रदेश में इतना बड़ा संग्रह करने के बारे में सोचा भी नहीं था। सभी जिलों में पार्टी लक्ष्य के करीब पहुंच रही है। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली नगर मंडल में 102 चेक से 1,32,000 रुपये और अंबेडकर नगर मंडल में 97 चेक से 1,48,300 रुपये एकत्र हुए।

--
नेताओं ने बढ़ाया कार्यकर्ताओं का उत्साह
भाजपा अंबेडकर नगर मंडल की छठी कार्यसमिति में महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने संग्रह निधि में सर्वाधिक चेक जमा कराने वाले कार्यकर्ता विमला गौड़ और सीमरन सक्सेना को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता ने तीन माह का कार्यवृत्त प्रस्तुत किया। महिला सशक्तीरण की प्रतीक गुलिस्तां अंसारी को महानगर अध्यक्ष विनय गोयल और प्रदेश सचिव सुनील उनियाल गामा ने सम्मानित किया। गुलिस्तां अंसारी ने देहरादून में ई-रिक्शा चलाकर आजीविका चलाने का साहस दिखाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed