{"_id":"5a3ebc394f1c1bd1408be9f2","slug":"71514060857-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजिस्ट्रार कानूनगो समेत तीन लोगों पर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजिस्ट्रार कानूनगो समेत तीन लोगों पर गिरफ्तार
Updated Sun, 24 Dec 2017 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रजिस्ट्रार कानूनगो समेत तीन लोगों पर मुकदमा
-- महंत गोपाल गिरि के नाम 60 बीघा भूमि अंकित करने का है आरोप
-- नायब तहसीलदार ने नामजद तहरीर देकर दर्ज कराया मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। राजस्व अभिलेखों में छेड़छाड़ कर शहर में करीब 60 बीघा भूमि महंत गोपाल गिरि के नाम अंकित करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने तहसील के तत्कालीन रजिस्ट्रार कानूनगो राजेश कुमार समेत महंत गोपाल गिरी और डॉ. महेंद्र राणा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। कोतवाली पुलिस के मुताबिक नायब तहसीलदार केडी जोशी ने नामजद तहरीर में बताया कि श्रीभरत मंदिर इंटर कॉलेज के समीप करीब 60 बीघा भूमि को राजस्व अभिलेखों में छेड़छाड़ कर तत्कालीन रजिस्ट्रार कानूनगो राजेश कुमार शर्मा ने महंत गोपाल गिरि के नाम पर अंकित कर दिया, जिसमें डा. महेंद्र राणा निवासी ऋषिकेश ने भी सहयोग किया।
नायब तहसीलदार की नामजद तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। कोतवाल प्रवीण चंद कोश्यारी ने बताया कि मामले की तहकीकात शुरू कर दी गई है। बताया कि महंत गोपाल गिरि और डा. महेंद्र राणा ऋषिकेश के निवासी बताए जा रहे हैं। इस मामले में आरोपियों पर मुकदमा डीएम के निर्देश पर कराया गया है।
सर्वे लेखपाल ने पकड़ा फर्जीवाड़ा
ऋषिकेश। तहसीलदार रेखा आर्य के मुताबिक बीते जून माह में सर्वे लेखपाल मनीष बिष्ट राजस्व अभिलेखों की जांच कर रहे थे। इसी बीच उनकी नजर एक नई एंट्री पर पड़ी, जिसमें महंत गोपाल गिरि के नाम 60 बीघा भूमि अंकित दिखी। लिहाजा उन्होंने फर्जीवाड़े की शिकायत जिलाधिकारी से की थी।
विज्ञापन
तीन सदस्यीय समिति की जांच पर हुई कार्रवाई
ऋषिकेश। डीएम ने राजस्व अभिलेखों से छेड़छाड़ की शिकायत पर तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की थी। जिसमें तत्कालीन एसडीएम बृजेश कुमार तिवारी, तहसीलदार रेखा आर्य और सर्वे नायब तहसीलदार सुजाउद्दीन सिद्दीकी शामिल थे। जांच में आरोपों की पुष्टि हुई, जिसकी रिपोर्ट डीएम को भेजी गई। एडीएम राजस्व एवं वित्त के स्तर से भी इस मामले की जांच में आरोप साबित होने पर डीएम ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए।
त्यूणी में तैनात बताया जा रहा है कानूनगो
ऋषिकेश। राजस्व अभिलेखों में छेड़छाड़ कर 60 बीघा भूमि महंत गोपाल गिरि के नाम दर्ज करने वाला आरोपी रजिस्ट्रार कानूनगो राजेश कुमार शर्मा वर्तमान में त्यूूणी क्षेत्र में तैनात बताया जा रहा है। तहसीलदार रेखा आर्य ने इसकी पुष्टि की है।