{"_id":"5a3d69c14f1c1b74698c35b3","slug":"71513974209-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो- सिटी में यूटीयू के नाम से है- छात्रों के लिए हेल्पलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोटो- सिटी में यूटीयू के नाम से है- छात्रों के लिए हेल्पलाइन
Updated Sat, 23 Dec 2017 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रों के लिए हेल्पलाइन शुरू करेगा यूटीयू
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय छात्रों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन शुरू करेगा। कुलपति डा. उदय सिंह रावत ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक में यह बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि विवि की परीक्षा हो या नियुक्तियां, दोनों में पूर्ण पारदर्शिता बरतनी अनिवार्य है।
शुक्रवार को तकनीकी विवि में सभी शिक्षकों, कर्मचारियों और एमटेक के प्राध्यापकों के साथ कुलपति की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में सबसे पहले विवि की कुलसचिव प्रो. अनीता रावत ने सभी का स्वागत किया। इसके बाद कुलपति ने कहा कि विवि में जिस तरह का माहौल बना हुआ है, उसे सही करने में सभी का सहयोग जरूरी है।
उन्होंने कहा कि स्मार्ट कैंपस के लिए प्रयास तेज किए जाएं। परीक्षा हो या मूल्यांकन, नियुक्ति हो या परीक्षा से जुड़ा कोई भी काम, किसी भी कीमत पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। उन्होंने यह भी कहा कि छात्रों को कोई समस्या न हो, इसके लिए हेल्पलाइन शुरू की जाएगी। यूजीसी और एआईसीटीई के नियमों का पूर्ण पालन किया जाए। इस दौरान शिक्षकों और कर्मचारियों ने अपनी समस्याएं भी कुलपति के सामने रखी। बैठक में विवि के सभी अधिकारी व प्राध्यापक मौजूद रहे।