फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बूथ स्तर पर मनाया जाएगा पूर्व पीएम वाजपेयी का जन्मदिन

बूथ स्तर पर मनाया जाएगा पूर्व पीएम वाजपेयी का जन्मदिन

Thu, 14 Dec 2017 01:41 AM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
बूथ स्तर पर मनाया जाएगा पूर्व पीएम वाजपेयी का जन्मदिन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन हर बूथ पर मनाया जाएगा। बुधवार को अपने आवास पर भाजपा नेताओं के साथ तैयारियों की समीक्षा करते हुए डॉ. रावत ने कहा कि पूर्व पीएम वाजपेयी के जीवन संघर्ष से सभी को सीख लेने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर उनका जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाएगा। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए मंडल अध्यक्ष एवं प्रभारियों को निर्देश दिए। महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिवस समारोह की रूपरेखा बताई। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मंडल अध्यक्ष और प्रभारी अपने-अपने बूथों पर कार्यक्रम स्थल और समय की सूची महानगर कार्यालय को उपलब्ध कराएंगे। विधायक गणेश जोशी और उमेश शर्मा काऊ ने भी विचार साझा किए। महानगर मंत्री सुनील उनियाल गामा, अनिल गोयल, आदित्य चौहान, सीताराम भट्ट, हरीश डोरा, विनोद रांगड़, आरएस परिहार, माणिक निधि शर्मा, विनोद शर्मा, पूनम नौटियाल, अनंत सागर, हरीश कोहली, डॉ. उदय सिंह पुंडीर थे।
विज्ञापन

--
विकास कार्यों को गति देकर दूर करें जनता की समस्याएं: कपूर
देहरादून। कैंट विधानसभा में भाजपा प्रेमनगर कांवली मंडल की बुधवार को आयोजित बैठक में कैंट विधायक हरबंश कपूर ने कहा कि संगठन और आम जनता को हर कार्यकर्ता से विशेष अपेक्षाएं हैं। कार्यकर्ता उसे समझते हुए अपने इलाकों में विकास कार्यों को गति देकर जनता की समस्याएं दूर करें। महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर जगदंबा स्कूल गांधी ग्राम में रक्तदान शिविर लगेगा। महानगर आजीवन सहयोग निधि के रूप में कार्यकर्ताओं और समर्थकों से पांच करोड़ रुपये आजीवन सहयोग निधि जुटाई गई है। मंडल अध्यक्ष हरीश कोहली ने कहा क्षेत्र में डिग्री कॉलेज की जरूरत महसूस हो रही है। मछली तालाब सौंदर्यीकरण लंबे समय से लटका है। दोनों को जल्द शुरू कराया जाए। मंडल प्रभारी विनोद सिंह रांगड़, विधानसभा संयोजक विनोद शर्मा, पार्षद ओमेंद्र सिंह भाटी, मीरा कठैत, विनोद पंवार, वार्ड, मोर्चा, प्रकोष्ठों के अध्यक्ष एवं महामंत्री मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed