{"_id":"594d46974f1c1b2b4d8b457b","slug":"71498236567-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान की बेटी बनेगी डाक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान की बेटी बनेगी डाक्टर
Updated Fri, 23 Jun 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
नीट प्री-मेडिकल और प्री-डेंटल के परिणाम में सलेमपुर लक्सर निवासी निशात अंजुम ने आल इंडिया रैंक-2143 हासिल कर अपने पिता का सपना पूरा करने के साथ ही हरिद्वार का नाम भी रोशन किया। निशात अंजुम के पिता इकबाल अहमद किसान हैं और मां नाजमा कौसर शिक्षिका है। इसके अलावा कोटा क्लासेस के छात्रों ने शानदार सफलता हासिल की। संस्था के 24 छात्रों ने टॉप रैंक में सफलता हासिल कर संस्था को गौरवान्वित किया।
सलेमपुर लक्सर निवासी निशात अंजुम ने आल इंडिया रैंक-2143 हासिल कर अपने पिता का सपना पूरा करने के साथ ही हरिद्वार का नाम भी रोशन किया। उन्होंने परिवार की अन्य परेशानियों को देखते हुए निशात को बचपन में ही उसके नाना के घर पढ़ाई के लिए गढ़मीरपुर हरिद्वार भेज दिया था। निशात को डाक्टर बनने की प्रेरणा उसके नाना से मिली जिन्होंने हर परिस्थिति में उसे शिक्षा के महत्व को समझाते हुए पढ़ने के लिए प्रेरित किया। निशात ने कोटा क्लासेस में एक वर्ष का टारगेट कोर्स ज्वाइन किया था।
डीपीएस छात्र अभिनव यादव ने 8184 रैंक हासिल की। अभिनव के पिता सुधीर कुमार यादव के अनुसार अभिनव को डाक्टर बनने के लिए प्रेरणा उसके दादा से मिली। डीएवी छात्र गौरव मेहता ने 8807 रैंक लाकर अपने पिता दीपक मेहता का सपना पूरा किया। इसके अलावा वाशु, विजय व्रत, नितिन कुमार, गौतम कुमार, मोनिका कुमारी, स्वाति गैरोला, शिवांग अग्रवाल, अभिनव यादव, अदीति गुप्ता, अजय कुमार, विजय कुमार आदि ने सफलता प्राप्त की। कोटा क्लासेस के महानिदेशक डा. रवि वर्मा ने बताया कि चयनित सभी छात्रों को एमबीबीएस गर्वनमेंट कालेज की सीट मिलेगी।