{"_id":"693ada66c4824fd70e098b58","slug":"71-vehicles-will-be-purchased-for-disaster-relief-work-dehradun-news-c-5-drn1043-854133-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: आपदा राहत कार्याें के लिए खरीदे जाएंगे 71 वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: आपदा राहत कार्याें के लिए खरीदे जाएंगे 71 वाहन
विज्ञापन
- मुख्यमंत्री ने 210 करोड़ से अधिक लागत की विकास योजनाओं को दी वित्तीय मंजूरी
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं व आपदा प्रबंधन कार्यों के लिए 210 करोड़ की वित्तीय मंजूरी दी। आपदा के दौरान राहत कार्यों के लिए 7.24 करोड़ की लागत से 71 वाहन खरीदे जाएंगे। पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए नेशनल हाईवे के सात किमी सड़क निर्माण के लिए 188.55 करोड़ स्वीकृति दी।
मुख्यमंत्री ने सीएम घोषणाओं से संबंधित कार्यों के लिए 14 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति दी, जिनमें पिथौरागढ़ जिला के धारचूला में हरकोट से थामडी कुंड, जलथ से फगुनी उड्यार तक संपर्क मार्ग के लिए 88.76 लाख, दोबाटा से मर्ताली तक 3.02 किमी सड़क निर्माण के लिए 84.12 लाख, डीडीहाट विधानसभा के विकासखंड मूनाकोट के तहत नैनीपातल से भगवती मंदिर तक सीसी संपर्क मार्ग निर्माण के लिए 45.74 लाख की मंजूरी दी।
चंपावत में नाबार्ड वित्तीय सहायता से औद्यानिकी विकास के लिए 98.18 लाख व पूर्णागिरी तहसील में मिनी विकास भवन, बार भवन के निर्माण के लिए 533.79 लाख की स्वीकृत दी गई। देहरादून के चकराता विधानसभा के तहत ग्राम पंचायत कांडी, चामा, गाता में सार्वजनिक टीन शैड के निर्माण के लिए 55.95 लाख व खटीमा में 300 हैंडपंप लगाने के लिए 499.65 लाख की योजना की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने विकासखंड नारसन के ग्राम मुकीमपुर में भारत ऑयल एंड वेस्ट मैनेजमेंट फैक्टरी के पास बाढ़ सुरक्षा कार्य के लिए सोलानी नदी पर दो स्पर के निर्माण के लिए 24.37 लाख की धनराशि दी।