फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   70 thousand cheated from the girl in the name of booking Canada ticket

कनाडा का टिकट बुक कराने के नाम पर युवती से 70 हजार की ठगी

Sat, 02 Apr 2022 12:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
70 thousand cheated from the girl in the name of booking Canada ticket
नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में कनाड़ा का टिकट बुक कराने के नाम पर एक युवती से 70 हजार की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। युवती की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता कुमारी जैसमीन सलूजा निवासी डी 47 रेसकोर्स देहरादून ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद वह कनाडा जाना चाह रही थी। इसके लिए उसने उसने कनाडा के लिए एक कॉलेज में मार्केटिंग मैनेजमैंट के कोर्स के लिए नामांकन करा रखा था। बताया कि उसके दोस्त ने एक व्यक्ति योगेश गर्ग से उसका परिचय कराया था, जिसने कनाडा जाने के लिए टिकट बुक करवाना था। बताया कि आरोपी योगेश गर्ग ने टिकट बुक कराने व 2 दिन दुबई में अच्छे होटल में ठहराने की सेवा देने के लिए 140000 रुपये लगने को कहा। जिस पर वह राजी हो गई। इसके बाद उसने दस हजार रुपये योगेश गर्ग के खाते ट्रांसफर कर दिए। बताया कि इसके बाद योगेश गर्ग से 30000 रुपये फिर से अपने खाते में ट्रांसफर करवाए। बताया कि पैसे ट्रांसफर करने के बाद आरोपी ने उसका फोन काल उठाना बंद कर दिया। इसके बाद वह रोज कोई न कोई बहाना मारने लगा। बताया कि जब उसने टिकट नहीं भेजा तो उसने पैसे वापस करने की मांग की। लेकिन आज तक उसने पैसे वापस नहीं किए और न ही अब फोन उठा रहा है। पुलिस ने आरोपी योगेश गर्ग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed