{"_id":"67632ccc0838b91e8f04bf36","slug":"70-thousand-cash-stolen-from-locked-house-of-army-personnel-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1013-573452-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: सैन्यकर्मी के बंद घर से सोने के आभूषण और 70 हजार की नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: सैन्यकर्मी के बंद घर से सोने के आभूषण और 70 हजार की नकदी चोरी
विज्ञापन
लेह लद्दाख में तैनात सैन्यकर्मी के बंद घर से सोने के आभूषण और 70 हजार की नकदी चोरी हो गई। घटना के दिन सैन्यकर्मी की पत्नी रिश्तेदारी में गई थीं। तहरीर के आधार पर पुलिस के अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से चोरों की पहचान की जा रही है।
पुलिस को दी तहरीर में बाढ़वाला निवासी डोमा खाम्पा ने बताया कि 12 दिसंबर की सुबह करीब 11.30 बजे वह अपनी बड़ी दीदी के घर चली गईं। शाम को करीब चार बजे वापस लौटीं तो देखा कि घर के दरवाजों के ताले टूटे हुए हैं। लाइट जल रही है। कमरे के भीतर आलमारी का लॉक भी टूटा हुआ था। बताया कि आलमारी से दो सोने की चेन और 70 हजार रुपये गायब थे। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि मकान मालिक सैन्यकर्मी है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।