फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   7 PWD engineers suspended in uttarakhand.

पुल निर्माण में गड़बड़ी पर सात इंजीनियरों पर गिरी गाज, सस्पेंड

Mon, 15 Jun 2015 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 15 Jun 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
7 PWD engineers suspended in uttarakhand.

उत्तरकाशी में भागीरथी नदी पर लाटा में 100 मीटर लंबे स्पान मोटर लौह सेतु के निर्माण कार्य में हुई गड़बड़ी के मामले में पीडब्लूडी के सात अभियंताओं को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही एक के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू हो गई है।

विज्ञापन


2013 की आपदा के बाद इस पुल का निर्माण होना था, लेकिन निर्माण सामग्री बह गई। इस बर्बादी का हिसाब शासन को नहीं दिया गया।

यह कार्रवाई मुख्य अभियंता टिहरी की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है। जांच रिपोर्ट के अनुसार उत्तरकाशी के तत्कालीन अधीक्षण अभियंता एसएस यादव ने पुल के डिजाइन पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए काम रोक दिया था।
विज्ञापन


साथ ही अपने स्तर से ही आईआईटी रुड़की से आठ बिंदुओं पर स्पष्टीकरण मांगा था। इस काम में यादव को ठेकेदार का भी सहयोग मिला। इसी मामले में यादव को निलंबित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुल के डिजाइन में पाई गई कई कमियां

7 PWD engineers suspended in uttarakhand.

जांच में पाया गया कि पुल के डिजाइन पर सही निर्णय नहीं लिया गया। इसलिए डिजाइन को पुनरीक्षित किया गया। इसके अलावा सेतु डिजाइन के साथ ही लांचिंग स्कीम तैयार नहीं गई। प्रावधान के बावजूद बीमा कराए बगैर स्टील पार्ट्स का भुगतान कर दिया गया और वर्कशॉप से साइट तक स्टील पाइप पहुंचाने की एमबी नहीं कराई गई। ऐसे में कितने स्टील पार्ट्स बाढ़ में बह गए इसका पता नहीं चल पाया।

इसके लिए तत्कालीन अधिशासी अभियंता अरुण कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है। ऐसे ही मामलों में तत्कालीन अधिशासी अभियंता शंकर राम, सहायक अभियंता राजेंद्र सिंह चौहान, दिनेश चंद्र नौटियाल, तत्कालीन कनिष्ठ अभियंता दिनेश चंद पुरोहित, ललित मोहन चौहान को भी सस्पेंड किया गया है।

इसके अलावा वर्तमान अधिशासी अभियंता रजनीश कुमार के खिलाफ यह आरोप है कि साइट पर रखे स्टील पार्ट्स को अभी तक सुरक्षित नहीं रखा जा सका। इस लापरवाही के चलते रजनीश कुमार के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की शुरू की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed