फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham yatra 67 arrested so far for violating dignity of pilgrimages fined more than seven lakh rupees

Dehradun News: तीर्थों की मर्यादा भंग करने पर अब तक 67 गिरफ्तार, सात लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला

Sun, 07 May 2023 02:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sun, 07 May 2023 02:53 PM IST
सार

पिछले दिनों चारधाम यात्रा मार्ग पर हरियाणा के कुछ युवक हुक्का गुड़गुड़ाते मिले थे। इनका एक वीडियो वायरल हुआ था। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की थी। हालांकि, अभी तक वीडियो में दिख रहे युवाओं का पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन
Chardham yatra 67 arrested so far for violating dignity of pilgrimages fined more than seven lakh rupees
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सात दिनों के भीतर पुलिस ने तीर्थों की मर्यादा भंग करने के आरोप में 67 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस दरम्यान 2703 लोगों के चालान किए गए। इनसे सात लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया। बता दें कि चारधाम यात्रा के मद्देनजर इस बार ऑपरेशन मर्यादा 29 अप्रैल को शुरू किया गया था।

विज्ञापन


उत्तराखंड पुलिस ने दो साल पहले ऑपरेशन मर्यादा शुरू किया था। इसके तहत तीर्थों और इसके आसपास अमर्यादित व्यवहार करने वालों पर कार्रवाई की जाती है। पिछले दिनों चारधाम यात्रा मार्ग पर हरियाणा के कुछ युवक हुक्का गुड़गुड़ाते मिले थे। इनका एक वीडियो वायरल हुआ था। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की थी। हालांकि, अभी तक वीडियो में दिख रहे युवाओं का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


इसकी जांच रुद्रप्रयाग पुलिस कर रही है। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि ऑपरेशन मर्यादा के तहत पर्यटक स्थलों पर भी कार्रवाई की जा रही है। कुछ लोग कूड़ा फैलाते हैं तो कुछ शराब पीकर हुड़दंग करते हैं। लोगों में भय फैलाते हैं। इसी बात को देखते हुए 29 अप्रैल को ऑपरेशन मर्यादा के तहत कार्रवाई शुरू की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...King Charles: कभी दून में किसान बनकर चार्ल्स ने खेत में बोए थे बीज, सुरक्षा कारणों से ये इच्छा रह गई थी अधूरी

अब तक 67 लोगों को पूरे प्रदेश में गिरफ्तार किया जा चुका है। ज्यादातर मामले शराब पीकर हुड़दंग करने से संबंधित हैं। ऑपरेशन मर्यादा को जिला पुलिस कप्तान के नेतृत्व में चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed