फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   65,500 cusecs of water from Dakpathar Barrage

Dehradun News: डाकपत्थर बैराज से छोड़ा 65,500 क्यूसेक पानी, दो विद्युत परियोजनाओं में उत्पादन ठप

Tue, 06 Aug 2024 06:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2024 06:15 AM IST
विज्ञापन
65,500 cusecs of water from Dakpathar Barrage
पहाड़ों में लगातार जारी बारिश से यमुना में भारी मात्रा में पीपीएम (पार्ट्स प्रति मिलियन) आने के चलते डाकपत्थर बैराज से 65,500 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। शक्ति नहर को बंद कर दिया गया है। ढकरानी और ढालीपुर जल विद्युत परियोजना में शाम 6 बजे से उत्पादन पूरी तरह से ठप कर दिया गया। यमुना खतरे के निशान को छूकर बह रही है। जलस्तर बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

रविवार रात को यमुना का जलस्तर खतरे के निशान 455.37 पर पहुंच गया। नदी में पीपीएम की मात्रा बढ़ गई थी। सोमवार सुबह करीब 7.30 सात बजे डाकपत्थर बैराज से 29,500 क्यूसके पानी छोड़ा गया। शक्ति नहर को बंद कर दिया गया था। आठ बजे ढकरानी (33.75 मेगावाट) और ढालीपुर (51 मेगावाट) जल विद्युत परियोजना में उत्पादन ठप रहा। सुबह करीब 9.30 बजे पानी छोड़ा गया। सुबह 10.30 करीब ढाई घंटे बाद दोबारा उत्पादन शुरू हुआ।
विज्ञापन

शाम को फिर से नदी में पीपीएम की मात्रा बढ़ गई। शाम 5.30 बजे डाकपत्थर बैराज से 36,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। शक्ति नहर बंद होने के कारण करीब 6 बजे ढकरानी और ढालीपुर जल विद्युत परियोजना में उत्पादन फिर से बंद हो गया। उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड के जनसंपर्क अधिकारी विमल डबराल ने बताया कि पीपीएम की मात्रा अधिक होने के कारण शक्ति नहर को बंद किया गया। पीपीएम की मात्रा कम होने पर नहर में पानी छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed