फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   650 fruit trees destroyed by fire, residential areas covered in ashes

Dehradun News: आग से 650 फलदार पेड़ नष्ट, आवासीय छानी राख

Sat, 01 Jun 2024 05:28 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
650 fruit trees destroyed by fire, residential areas covered in ashes
तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत झबराड़ के घोरा मजरे में बीते बृहस्पतिवार को लगी आग से 650 फलदार पेड़ जलकर नष्ट हो गए। वहीं, एक आवासीय छानी भी जलकर राख हो गई। गनीमत रही की छानी में पशु और कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। आग लगाने वाले व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। शुक्रवार को राजस्व विभाग ने गांव में पहुंचकर नुकसान का आकलन किया।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह घोरा ने बताया कि हरपाल, विरेंद्र सिंह, कातकू, ग्यारू, धर्म सिंह, सूपा आदि बागवानों के सेब, आडू, खुमानी, चुल्लू, पुलम, नाशपती के फलदार पेड़ आग की चपेट में आ गए। बताया कि ग्रामीणों की आजीविका का मुख्य साधन बागवानी है। फसल को बेचकर वह अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बताया कि आडू, पुलम, खुमानी की फसल लगभग तैयार हो गई थी।
विज्ञापन


शुक्रवार को राजस्व उपनिरीक्षक भंदरोली देवेंद्र रावत मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति के आग लगाने से एक आवासीय छानी और 650 फलदार पड़ों को नुकसान हुआ है। बताया कि नुकसान के आकलन की रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को प्रेषित कर दी गई है। बताया कि आग लगाने वाले व्यक्ति के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed