{"_id":"67894d2e8115911cab0c2818","slug":"65-lakh-rupees-were-cheated-on-the-pretext-of-selling-land-dehradun-news-c-5-1-drn1031-596170-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: जमीन बेचने का झांसा देकर ठग लिए 65 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: जमीन बेचने का झांसा देकर ठग लिए 65 लाख रुपये
विज्ञापन
Iएसएसपी के निर्देश पर रायपुर थाना पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
I
Iजमीन बेचने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 65 लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़ित की शिकायत के बाद रायपुर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला रायपुर क्षेत्र के भोपालपानी का है।I
Iठगी को लेकर बद्रीश कॉलोनी के रहने वाले मनवीर सिंह ने एसएसपी से शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि पिछले साल जुलाई मेंं उनकी मुलाकात आजाद कॉलोनी निवासी शमशुद्दीन खान से हुई थी। उस समय आरोपी के साथ रक्षा विहार का रहने वाला नसीम अहमद भी था। दोनों ने भोपालपानी में एक जमीन दिखाई और बताया कि यह उनके पारिवारिक बंटवारे में उन्हें मिली है। शिकायतकर्ता के मुताबिक दोनों ने अनुबंध भी कर लिया। इसके आधार पर उन्हें 65 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। रजिस्ट्री के लिए 31 दिसंबर की तिथि तय की गई। समय आने पर कई बार कहने के बाद भी आरोपियों ने रजिस्ट्री नहीं कराई। दबाव बनाने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि अनुबंध के बावजूद भी आरोपियों ने जमीन का सौदा किसी प्रॉपर्टी डीलर से कर दिया। एसओ रायपुर प्रदीप नेगी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।I