फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   देवभूमि के तीर्थयात्रियों को कुंभ का आमंत्रण, यूपी के कैबिनेट मंत्री ने राज्यपाल, सीएम को सौपा निमंत्रएण पत्र

देवभूमि के तीर्थयात्रियों को कुंभ का आमंत्रण, यूपी के कैबिनेट मंत्री ने राज्यपाल, सीएम को सौपा निमंत्रएण पत्र

Sat, 05 Jan 2019 02:14 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
देवभूमि के तीर्थयात्रियों को कुंभ का आमंत्रण, यूपी के कैबिनेट मंत्री ने राज्यपाल, सीएम को सौपा निमंत्रएण पत्र
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। प्रयागराज में 15 जनवरी से कुंभ मेला शुरू हो रहा है। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को इसमें आमंत्रित करने के लिए शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन दून पहुंचे। दोनों को निमंत्रण देने के बाद उन्होंने प्रदेशवासियों से इसमें शामिल होने का आह्वान किया। होटल मधुबन में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने प्रयागराज कुंभ-2019 का नया लोगो भी लांच किया। साथ ही इस दौरान उन्होंने लघु फिल्म प्रदर्शित कर कुंभ का धार्मिक महत्व भी बताया।
चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने कहा कि 15 जनवरी से चार फरवरी तक आयोजित कुंभ के लिए राज्य सरकार ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 71 देशों के राजदूत मेला क्षेत्र का भ्रमण कर इसकी तैयारियों का जायजा ले चुके हैं। इसके अलावा इस दौरान वाराणसी में एक प्रवासी भारतीय सम्मेलन का भी आयोजन किया जा रहा है। इसमें 192 देशोें के प्रतिनिधि शामिल होंगे। ये प्रतिनिधि कुंभ स्नान कर पुण्य कमाएंगे। मंत्री ने कहा कि कुंभ के लिए सभी राज्योें के मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित किया जा रहा है। यूनेस्को ने कुंभ मेलों को विश्व धरोहर घोषित किया है।
विज्ञापन


कुंभ की तैयारियों के लिए 4300 करोड़ रुपये किए खर्च
कैबिनेट मंत्री टंडन ने बताया कि कुंभ के सफल आयोजन के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने 4300 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। मेला क्षेत्र में 12,2000 शौचालय स्थापित करने के साथ 20,000 डस्टबिन लगाए गए हैं। मेला क्षेत्र में 250 अस्थायी सड़क बनाने के साथ ही 22 पुल बनाए गए हैं। मेला क्षेत्र में रोशनी के लिए 40,000 एलइडी व हाईमास्ट लगाई गई हैं। शहर के सभी 64 चौराहों के साथ ही 264 सड़कों का चौड़ीकरण किया गया है। जहां तक सुरक्षा व्यवस्था का सवाल है तो 116 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक कंट्रोल रूम बनाने के साथ ही पूरे मेला क्षेत्र मेें 1400 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। गंगा किनारे सभी 10 घाटों का रिवर फ्रंट योजना के तहत विकास किया है। मेला क्षेत्र में पहली बार ऐसा पांडाल तैयार किया है जिसमें 10,000 लोग एक साथ बैठकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद ले सकेंगे। कुंभ के दौरान पहली बार भारतीय अंतरदेशीय जलमार्ग प्राधिकरण की ओर से पांच जेटी संचालित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed