{"_id":"5bd8ba58bdec226997413882","slug":"61540930136-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरबीआई ने 31 कंपनियों के लाइसेंस रद्द किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरबीआई ने 31 कंपनियों के लाइसेंस रद्द किए
Updated Wed, 31 Oct 2018 01:38 AM IST
विज्ञापन
आरबीआई ने 31 कंपनियों के लाइसेंस रद्द किए
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने देश की 31 नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (एनबीएफसी) के लाइसेंस रद्द कर दिए हैं। इनमें देहरादून जिले की भी एक कंपनी है।
आरबीआई ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया एक्ट 1934 की धारा 45-1ए(6) के तहत इन कंपनियों के लाइसेंस रद्द किए हैं। आरबीआई की ओर से वेबसाइट पर इसकी सूचना जारी की गई है, जिसमें देहरादून जिले के ऋषिकेश की श्रीयम फिनकैप लिमिटेड कंपनी का लाइसेंस भी रद्द किया गया है। बाकी कंपनियां पश्चिमी बंगाल और केरल की हैं। गौरतलब है कि इससे पहले भी आरबीआई ने कई कंपनियों के लाइसेंस रद्द किए थे। नियमों का अनुपालन न करने पर यह कार्रवाई की गई है।