{"_id":"5b8ef11f867a55487a456a85","slug":"61536094495-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे विधायक गणेश जोशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे विधायक गणेश जोशी
Updated Wed, 05 Sep 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपदा पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे विधायक गणेश जोशी
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
देहरादून। शेरकी गांव में मलबा आने के बाद विधायक गणेश जोशी मंगलवार को पीड़ितों का हाल जानने गांव पहुंचेे। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के नुकसान का जायजा लिया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
बता दें, सोमवार को हुई तेज बारिश के बाद राजपुर क्षेत्र के शेरकी गांव में मलबा आ गया था। मलबे में कई ग्रामीणों का नुकसान भी हुआ। कई ग्रामीणों के पशु और मशीनरी मलबे में दब गई थी। इस दौरान लोगों का राशन आदि का भी खराब हो गया। वहीं मंगलवार को गांव पहुंचे विधायक गणेश जोशी ने कहा कि सरकार आपदा प्रबंधन पर लगातार ध्यान दे रही है। गांव का बंद रास्ता खुलवाने का प्रयास भी किया जा रहा है। जल्द ही मलबा हटाकर रास्ता खोला जाएगा। इसके अलावा विधायक ने ग्रामीणों की हर संभव मदद करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।