{"_id":"5b47bb4b4f1c1b08278b6355","slug":"61531427659-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून समेत आठ जिलों में आज होगी भारी बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून समेत आठ जिलों में आज होगी भारी बारिश
Updated Fri, 13 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
प्रदेश के आठ जिलों में आज भी भारी बारिश होगी। मौसम विभाग ने गढ़वाल और कुमाऊं के चार-चार जिलों में भारी बारिश का अनुमान जताया है। भारी बारिश की आशंका को देखते हुए विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
बृहस्पतिवार को राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश हुई। दून के कुछ इलाकों में सुबह और शाम को बारिश रिकॉर्ड की गई। क्लेमेंटटाउन क्षेत्र में शाम को करीब 25 मिनट तक भारी बारिश हुई। राजपुर रोड और उससे लगे इलाके में भी काफी बारिश हुई। लगातार हो रही बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिल रही है। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के आठ जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। मौसम केंद्र प्रभारी बिक्रम सिंह ने बताया कि देहरादून, पौड़ी, टिहरी, चमोली, नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत और पिथौरागढ़ में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। राजधानी देहरादून में भी कुछ समय के लिए भारी बारिश होने का अनुमान है।