{"_id":"5b47bb3f4f1c1b84468b62d6","slug":"61531427647-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीबीएस कॉलेज में आज से शुरू होंगे दाखिले और नया सत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीबीएस कॉलेज में आज से शुरू होंगे दाखिले और नया सत्र
Updated Fri, 13 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
डीबीएस पीजी कॉलेज में शुक्रवार से नए सत्र का शुभारंभ होगा। दूसरी ओर आज से नए सत्र के दाखिले भी शुरू हो जाएंगे। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एके बियानी ने इस संबंध में बृहस्पतिवार को सभी शिक्षकों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर नए सत्र की तैयारियों पर चर्चा की।
प्राचार्य डॉ. एके बियानी ने कहा कि शुक्रवार से कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया के साथ कक्षाएं भी शुरू कर दी जाएंगी। इसके तहत बीएससी प्रथम वर्ष (पीसीएम ग्रुप) के प्रवेश भौतिक विज्ञान विभाग में, बीएससी प्रथम वर्ष (सीबीजेड और बीजेडजी ग्रुप) के प्रवेश वनस्पति विज्ञान विभाग में, बीएससी प्रथम वर्ष (पीएमजी और पीएमडी) के प्रवेश सैन्य अध्ययन विभाग में और बीए प्रथम वर्ष के प्रवेश भूगोल विभाग में किए जाएंगे। प्रवेश प्रक्रिया सुबह 10.30 से दोपहर दो बजे तक चलेगी। इस अवसर पर इस साल शिक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए डॉ. एसके अग्निहोत्री, डॉ. सुषमा भटनागर, डॉ. एके श्रीवास्तव और राजाराम को सम्मानित भी किया गया।
--
एसजीआरआर में शुरू हुए दाखिले
एसजीआरआर पीजी कॉलेज में बृहस्पतिवार से दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन छात्रों के बीच दाखिलों का उत्साह नजर आया। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. वीए बौड़ाई ने बताया कि कॉलेज में पहली मेरिट में चयनित छात्रों को 17 जुलाई तक दाखिले मिलेंगे।