फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   योग कार्यक्रम के विरोध में नहीं राज्य आंदोलनकारी

योग कार्यक्रम के विरोध में नहीं राज्य आंदोलनकारी

Mon, 18 Jun 2018 02:04 AM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
योग कार्यक्रम के विरोध में नहीं राज्य आंदोलनकारी
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी कर्मचारी कल्याण परिषद ने मीडिया में आई उन खबरों को भ्रामक बताया है, जिनमें राज्य आंदोलनकारियों द्वारा पीएम मोदी के योग कार्यक्रम का विरोध करने की बात कही जा रही है।
रविवार को परिषद की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष यशवंत सिंह रावत और प्रदेश महामंत्री जीतमणी पैन्यूली ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देहरादून में स्वागत है। उन्होंने कहा कि कुछ खबरों के मुताबिक, राज्य आंदोलनकारी योग दिवस पर होने वाले कार्यक्रम का विरोध करने वाले हैं, लेकिन यह पूरी तरह भ्रामक है। राज्य आंदोलनकारी किसी भी सूरत में कार्यक्रम का विरोध नहीं करेंगे। दोनों पदाधिकारियों ने कहा कि विरोध करने वाले राजनीतिक पार्टियों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता हो सकते हैं, लेकिन राज्य आंदोलनकारियों की ऐसी कोई मंशा नहीं है।
विज्ञापन

वहीं, बैठक में दस फीसदी क्षैतिज आरक्षण का मुद्दा उठाया गया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार को राज्य आंदोलनकारियों के कल्याण के मद्देनजर सरकारी नौकरियों में 10 फीसदी क्षैतिज आरक्षण बहाल करने के लिए जल्द कैबिनेट में अध्यादेश लाना चाहिए। कचहरी प्रांगण स्थित शहीद स्थल पर आयोजित बैठक का संचालन गणेश डंगवाल ने किया। मौके पर रविंद्र सोलंकी, धर्मपाल रावत, दिनेश, धर्मेंद्र, गणेश, भूपेंद्र भंडारी, दिनेश रावत, प्रकाश असवाल, धनंजय घिल्डियाल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed