{"_id":"5b202c774f1c1b214d8b6114","slug":"61528835191-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरव की शतकीय पारी से फाइनल में पहुंचा एसीए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरव की शतकीय पारी से फाइनल में पहुंचा एसीए
Updated Wed, 13 Jun 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
छठवीं हॉट वेदर अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में सुपर नोवा को एक रन से शिकस्त देकर अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी ने फाइनल में जगह बना ली। मैन ऑफ द मैच एसीए के आरव महाजन ने शानदार शतकीय पारी खेली।
मंगलवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में खेले गए पहले सेमीफाइनल में एसीए की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 209 रनों पर ऑल आउट हो गई। आरव महाजन ने एक छोर से शानदार बल्लेबाजी करते हुए 107 रनों की पारी खेली। वैभव ने 20, प्रणव ने 16 और आर्यन ने 10 रन बनाए। सुपर नोवा के सार्थक, आयुष और आरुष ने दो-दो विकेट चटकाए।
जवाब में खेलने उतरी सुपर नोवा की टीम 38.5 ओवर में 208 रनों पर सिमट गई। अभिषेक ने नाबाद 77 और लक्षित ने 66 रन बनाए। एसीए के वैभव ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए चार विकेट चटकाए।