{"_id":"5ae8d4e44f1c1b57098b77c5","slug":"61525208292-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैन समाज की समितियों के चुनावों पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैन समाज की समितियों के चुनावों पर रोक
Updated Wed, 02 May 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहराूदन।
जैन समाज की समितियों के चुनाव पर मुख्य चुनाव अधिकारी एके जैन ने रोक लगा दी है। उन्होंने मंगलवार को सभी पक्षों को अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया था, जिसमें एक पक्ष नहीं पहुंचा। एक पक्ष मुख्य चुनाव अधिकारी की रोक के बावजूद सोमवार को चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया करा चुका है।
श्री दिगंबर जैन समाज की आम सभा ने कुछ दिन पूर्व श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर एवं जैन भवन और श्री मनोहर लाल जैन धर्मार्थ चिकित्सालय के अध्यक्षों को बर्खास्त करते हुए कार्यकारिणी भंग कर दी थी। इसके बाद दोनों समितियों के पदाधिकारियों ने आपत्ति जताई कि वह दोनों अलग-अलग पंजीकृत समितियां हैं। ऐसे में एक अन्य पंजीकृत संस्था श्री दिगंबर जैन समाज उनकी कार्यकारिणी को भंग करने और चुनाव कराने के लिए अधिकृत नहीं है। इस बाबत सोमवार को मुख्य चुनाव अधिकारी के समक्ष लिखित आपत्ति भी दर्ज कराई थी। इसके बाद मुख्य चुनाव अधिकारी एके जैन ने चुनाव स्थगित करने के साथ ही सभी पक्षों को मंगलवार को अपना-अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया था, लेकिन मंगलवार को श्री दिगंबर जैन समाज के पदाधिकारी नहीं पहुंचे। दूसरे पक्ष की आपत्तियों के बाद उन्होंने चुनाव पर रोक लगाने का फैसला लिया है।