फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सिटी के लिए

सिटी के लिए

Mon, 16 Apr 2018 12:04 AM IST
Updated Mon, 16 Apr 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
सिटी के लिए
हरिद्वार।
विज्ञापन

शनिवार को नैनीताल जिले के पीरूमदारा के हिम्मतपुर गांव के पास सड़क हादसे में मारे गए देहरादून के मां-बेटे और बहू की चिता एक साथ जली तो वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गई। खड़खड़ी श्मशान घाट पर गमगीन माहौल में मृतक हिमांशु असवाल के भतीजे ने तीनों की चिताओं को मुखाग्नि दी।

मालूूम हो कि देहरादून के नत्थनपुर निवासी हिमांशु (32) उनकी मां सरोजबाला (50), पत्नी पूजा (30), दो साल का बेटा कार से अल्मोड़ा के गोलज्यू मंदिर जा रहे थे। शनिवार की सुबह रामनगर के पीरूमदारा के हिम्मतपुर गांव में कार पेड़ से टकरा गई। इस भीषण हादसे में हिमांशु, उनकी मां, पत्नी और कार चालक सूरज सैनी निवासी ज्वालापुर हरिद्वार की मौत हो गई थी। जबकि दो साल का बेटा घायल हो गया था। हिमांशु असवाल भारतीय जीवन बीमा निगम की लक्सर शाखा में सहायक प्रशासनिक अधिकारी और उनकी पत्नी पूजा हरिद्वार शाखा में सहायक प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। रविवार को तीनों के शव अंतिम संस्कार के लिए खड़खड़ी घाट लाया गया। इस दौरान देहरादून से बड़ी संख्या में उनके परिचित यहां पहुंचे थे। इसके अलावा भारतीय जीवन बीमा निगम देहरादून और हरिद्वार के अधिकारी व कर्मचारी काफी संख्या में घाट पर पहले से मौजूद थे। जैसे ही मां-बेटे और बहू की चिता एक साथ जली तो कोई भी अपने आप को नहीं रोक सका। हर किसी की आंखें नम हो गई। इस अवसर पर एलआईसी के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक पीके सक्सेना, लक्सर शाखा प्रबंधक अमिता आनंद, देहरादून के सहायक शाखा प्रबंधक संजय कालड़ा, प्रशासनिक अधिकारी एनएम भारद्वाज, हरिद्वार के शाखा प्रबंधक चंद्रशेखर शर्मा, गोपाल शरण सिंह, जगदीश पांगती, जितेंद्र, भगवान सिंह बुटेला, डा. श्यामपुरी आदि ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed