फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   विज्ञान को जन-जन तक पहुंचाएं युवा वैज्ञानिक

विज्ञान को जन-जन तक पहुंचाएं युवा वैज्ञानिक

Sat, 10 Mar 2018 02:40 AM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
विज्ञान को जन-जन तक पहुंचाएं युवा वैज्ञानिक
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

12वीं उत्तराखंड स्टेट साइंस एंड टेक्नोलॉजी कांग्रेेस के समापन समारोह में शुक्रवार को 54 युवा वैज्ञानिकों को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि भारतीय पेट्रोलियम संस्थान के निदेशक डॉ.अंजन रे ने कहा कि युवा वैज्ञानिक विज्ञान को जन-जन तक पहुंचाएं।
राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद की ओर से विज्ञान धाम में आयोजित कार्यक्रम में डॉ.रे ने कहा कि ज्ञान का उपयोग मानव कल्याण के लिए किया जाए। युवा अपने आपको गांवों से जोड़े और ग्रामीणों के जीवन स्तर को वैज्ञानिक विधियों से बेहतर बनाने की दिशा में कार्य करें। विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने युवा महिला वैज्ञानिकों को अधिक पुरस्कार मिलने पर बधाई दी। पूर्व अध्यक्ष खादी एवं ग्राम्य उद्योग डॉ.महेश शर्मा ने कहा कि पलायन से निजात के लिए युवा वैज्ञानिक आगे आएं। निदेशक सीएसआईआर डॉ. संजय कुमार ने कहा कि हिमालयी राज्य उत्तराखंड की अपनी समस्याओं के समाधान के लिए यहां शोध संस्थानों एवं विश्वविद्यालयों को आगे आना होगा। कार्यक्रम में यूकॉस्ट के महानिदेशक डॉ.राजेंद्र डोभाल, चंद्र मोहन, प्रो.डीके नौरियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
ये युवा वैज्ञानिक हुए पुरस्कृत
नाम विषय व वर्ग संस्था
योगिता बोरा कृषि विज्ञान जीबी पंत विश्वविद्यालय पंतनगर
पूजा उपाध्याय कृषि विज्ञान जीबी पंत विश्वविद्यालय पंतनगर
इशिता गुप्ता जैव प्रौद्योगिकी श्री गुरुराम राय इंस्टीट्यूट देहरादून
आशुतोष सिंह जैविकी वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट देहरादून
दिव्या शर्मा पोस्टर जीबी पंत विश्वविद्यालय पंतनगर
पारुल वनस्पति विज्ञान जीबी पंतविश्वविद्यालय पंतनगर
दिनेश सिंह रावत वनस्पति विज्ञान एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय
प्रियंका लखड़वाल रसायन विज्ञान एफआरआई देहरादून
रुचि सिंह रसायन विज्ञान देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार
निधि नेगी रसायन विज्ञान डीएसबी कैंपस कुमाऊं विश्वविद्यालय
निशत अंजुम रयासन विज्ञान एफआरआई देहरादून
प्रियंका लोहानी पृथ्वी विज्ञान जीबी पंत इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालय
हिमानी बिष्ट पृथ्वी विज्ञान डीएसबी कैंपस कुमाऊं विश्वविद्यालय
--
इनका भी हुआ सम्मान
समारोह में युवा वैज्ञानिक राहुल निझावन, गिरीश चंद्र त्रिपाठी, पूजा रानी सिन्हा, रत्नाकिरन डी वानखेड़े, संतोष कुमार यादव, शैलेंद्र कुमार, भावना पांडे, कामिनी टम्टा, अंकिता डोभाल, अनामिका चौहान, हिमानी वर्मा, निवेदिता, संदीप, मनोज काराकोटी, सोनी बिष्ट, अजय कुमार, अंजली गौतम को भी पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
नहीं मिला अन्वेषक पुरस्कार
विज्ञान धाम में आयोजित तीन दिवसीय 12वीं उत्तराखंड स्टेट साइंस एंड टेक्नोलॉजी कांग्रेेस-2018 में अन्वेषक पुरस्कार के लिए किसी भी युवा वैज्ञानिक का शोध-पत्र उपयुक्त नहीं पाया गया। लिहाजा इस बार अन्वेषक पुरस्कार नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed