{"_id":"5a8b34d74f1c1bb5568b4bd5","slug":"61519072471-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुणवतापूर्ण तरीके हो सीमावर्ती सड़कों का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुणवतापूर्ण तरीके हो सीमावर्ती सड़कों का निर्माण
Updated Tue, 20 Feb 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
सीमा सड़क संगठन के महानिदेशक ले. जनरल संजीव श्रीवास्तव ने सोमवार को शिवालिक परियोजना मुख्यालय का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीमावर्ती सड़कों को महत्वपूर्ण बताते हुए राजमार्गों पर निर्माण, पुनर्वास एवं मरम्मत कार्यों पर जोर दिया। श्रीवास्तव मंगलवार को जोशीमठ, मलारी और गिरथीडोबला-सुमना-रिमखिम क्षेत्र में हो रहे परियोजना के कार्यों का जायजा लेंगे।
अति विशिष्ट सेवा मेडल से पुरस्कृत ले. जनरल संजीव श्रीवास्तव ने सोमवार को शिवालिक परियोजना के मुख्य अभियंता उमेश चंद्र मेहता व अन्य अधिकारियों के साथ कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सीमावर्ती सड़कों को अहम बताया। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने के साथ अन्य दिशा-निर्देश दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने चारधाम और सर्वऋतु मार्ग (आल वेदर रोड) को केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित समय पर पूरा करने को कहा। ले. जनरल मंगलवार को जोशीमठ, मलारी के साथ ही गिरथीडोबला-सुमना-रिमखिम क्षेत्र में परियोजना के तहत होने वाले कार्यों का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान शिवालिक परियोजना के मुख्य अभियंता आदि भी मौजूद रहेंगे।