{"_id":"5a70d7db4f1c1b7f268b7601","slug":"61517344731-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज से भेदभाव मिटाना गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज से भेदभाव मिटाना गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि
Updated Wed, 31 Jan 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून।
शहर में मंगलवार को कई संगठनों ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित कर उनको श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि समाज से भेदभाव मिटाना ही गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
नेताजी संघर्ष समिति की ओर से गांधी पार्क स्थित गांधी की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। समिति के उपाध्यक्ष प्रभात डंडरियाल ने कहा कि समाज में फैल रहे भेदभाव को मिटाना गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कहा कि सभी को उनके आदर्शों पर चल कर देश और प्रदेश की निस्वार्थ सेवा भाव से सेवा करनी चाहिए। इस मौके पर बड़ी संख्या में समिति के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
वहीं वसंत विहार में कांग्रेस के प्रदेश संगठन सचिव राजेश पांडे की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि दी गई। सचिव ने कहा कि आज पूरे देश में अशांति का वातावरण फैला हुआ है। उन्होंने गांधी के बताए मार्ग पर चलकर इस अशांति को दूर करने का संकल्प दिलाया। इस दौरान गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर अंशुल शर्मा, फुरकान कुरैशी, गोविंद पांडे, जुनैद हसन, गोवर्धन दास शर्मा, मनमोहन शर्मा, अनिल गुप्ता, मीना गुरूरानी मौजूद रही।