फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   610 gentleman cadets join passing out parade in indian military academy.

देश की निगहबानी को IMA ने सौंपे 565 जाबांज अफसर

Sat, 11 Jun 2016 12:37 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 11 Jun 2016 12:37 PM IST
विज्ञापन
610 gentleman cadets join passing out parade in indian military academy.
आईएमए में पीओपी में भाग लेते जेंटलमैन कैडेट - फोटो : अमरउजाला

देहरादून स्थित देश की प्रतिष्ठित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में शनिवार को पासिंग आउट परेड के साथ ही देश की सेनाओं 565 जांबाज अफसर मिल गए। 45 विदेशी कैडेट्स भी आईएमए से पास आउट होकर अपने देश की सेनाओं में सेवा देंगे। इसके साथ ही आईएमए से निकले अफसरों की संख्या 58983 पर पहुंच गई।

विज्ञापन


शनिवार को सुबह आईएमए की ऐतिहासिक चेटवुड बिल्डिंग के सामने मैदान में ड्रिल स्क्वायर में पासिंग आउट परेड की गई। जनरल ऑफिसर इन कमांडिंग चीफ ले. जन. सरथ चंद्र परेड की सलामी ली।
विज्ञापन


आईएमए के नाम जुड़ी उपलब्धि
यहां 610 जेंटलमैन कैडेट्स अंतिम पग पार कर अफसर बन गए। इनमें 45 विदेशी जीसी भी शामिल हैं। इसी के साथ आईएमए के साथ एक और उपलब्धि हासिल की। जेंटलमैन कैडेट्स के अंतिम पग पार करते ही आईएमए के इतिहास में देश को 58983 अफसर देने का रिकॉर्ड जुड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें 1908 फॉरेन जीसी भी शामिल हैं। 425 जीसी 138-रेगुलर कोर्स के होंगे, जिनमें से 107 डायरेक्ट एंट्री, 279 एक्स एनडीए और 39 एक्स एसीसी वाले कैडेट्स शामिल हैं।

इसके साथ ही 140 कैडेट्स 121-टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स के पासआउट होंगे। 45 विदेशी कैडेट्स भी 138-रेगुलर कोर्स के पासआउट हुए।

उत्तराखंड ने दिए 52 अफसर, पिछले दस साल से नंबर-1

610 gentleman cadets join passing out parade in indian military academy.
आईएमए में पीओपी - फोटो : अमरउजाला

आईएमए से इस बार उत्तराखंड के 52 जाबांज अफसर पास आउट हुए। जनसंख्या के लिहाज से छोटे राज्यों में शुमार उत्तराखंड का इतनी बड़ी संख्या में ऑफिसर देना मिसाल है। जनसंख्या घनत्व के हिसाब से उत्तराखंड देश को सबसे ज्यादा जांबाज देने वाले राज्यों के शीर्ष पर दस वर्षों से जमा हुआ है।

वहीं इस बार यूपी के सर्वाधिक 98 जेंटलमैन कैडेट्स पासआउट होंगे। बिहार और हरियाण से 60-60 जांबाज ऑफिसर सेना का हिस्सा बनेंगे।

किस राज्य से कितने जांबाज
उत्तरप्रदेश : 98     
बिहार : 60
हरियाणा : 60     
उत्तराखंड : 52
महाराष्ट्र : 36     
राजस्थान : 35
हिमाचल प्रदेश : 32     
पंजाब : 27
तमिलनाडु : 21     
दिल्ली : 20
केरल : 16     
जम्मू कश्मीर : 15
मध्यप्रदेश : 14     
कर्नाटक : 13
पश्मिच बंगाल : 13     
आंध्र प्रदेश : 8
झारखंड : 8     
उड़ीसा : 7
आसाम : 6     
चंडीगढ़ : 4
छत्तीसगढ़ : 4     
गुजरात : 4
तेलंगाना : 4     
मणिपुर : 2
अरुणाचल प्रदेश : 1
नेपाल : 1
गोवा : 1
मेघालय : 1
मिजोरम : 1
नागालैंड : 1

विदेशी कैडेट
अफ गानिस्तान : 27
भूटान : 10     
ताजिकिस्तान : 5
मॉरीशस : 1
मालदीव : 1
लेसोथो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed