{"_id":"617db0ec25e43829d45eab8c","slug":"6-80-lakh-rupees-cheated-from-retired-soldier-in-land-deal-dehradun-news-drn3949077161","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन की सौदेबाजी में सेवानिवृत्त फौजी से ठगे 6.80 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन की सौदेबाजी में सेवानिवृत्त फौजी से ठगे 6.80 लाख रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। सेवानिवृत्त फौजी देहरादून के जालसाजों के जाल में फंस गया। जालसाजों ने उसे जमीन बेचने का झांसा दिया और करीब सात लाख रुपये ठग लिए। अब न्यायालय के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
कोर्ट को प्रार्थनापत्र रिटायर्ड फौजी मनोज सिंह निवासी इंद्रप्रस्थ नत्थनपुर रायपुर ने दिया था। उनकी शिकायत के आधार पर रायपुर थाने में हरिबंधन जोशी, निवासी ओएफडी की रायपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। जानकारी के अनुसार मनोज सिंह आरोपी हरिबंधन के पुराने परिचित हैं। मनोज सिंह मकान बनाने के लिए जमीन की तलाश में थे। हरिबंधन ने उनको चकतुनवाला में जमीन दिखाई। बताया कि बेचने का पूरा अधिकारी हरिबंधन के पास है। प्लॉट पसंद आने पर 35 लाख रुपये में सौदा तय हो गया। एक लाख रुपये बतौर एडवांस दिए गए। इसके बाद अलग-अलग तारीख में कुल 6 लाख 80 हजार रुपये दे दिए गए। निर्धारित समय के बाद भूमि का बैनामा करने को कहा तो आनाकानी की गई। बाद में पता चला कि जमीन हरिबंधन के नाम नहीं बल्कि उनकी मां गंगा देवी के नाम है। जानकारी हुई का वर्ष 2019 को हरिबंधन की मां गंगा देवी ने किसी और को जमीन की रजिस्ट्री कर दी थी। आरोप है कि मां के साथ मिलीभगत करके किसी अन्य व्यक्ति को जमीन बेची गई।